अपकमिंग फिल्म: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अविनाश और मेधा शंकर की केमिस्ट्री ने जीता दिल, जानें कब होगी रिलीज

गिन्नी वेड्स सनी 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, अविनाश और मेधा शंकर की केमिस्ट्री ने जीता दिल, जानें कब होगी रिलीज
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म का गाना छाप तिलक रिलीज किया गया था जिसके बाद अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म का गाना छाप तिलक रिलीज किया गया था जिसके बाद अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में अविनाश एक पहलवान के रोल में नजर आए। तो वहीं फिल्म की अभेनित्री मेधा शंकर का मॉर्डन स्टाइल देखने को मिला। ट्रेलर काफी एंटरटेनिंग लग रहा है।

ट्रेलर में क्या है खास?

ट्रेलर में नई जोड़ी अविनाश और मेधा दिख रही है। ये जोड़ी पहले वाली फिल्म में विक्रांत मैसी और यामी गौतम ने निभाई थी। इस सीक्वल में पूरी नई कहानी है। अविनाश (सनी) पहलवान हैं और मेधा (गिन्नी) शादी की हलचल में मजेदार और अनोखे ट्विस्ट लाती हैं। ट्रेलर में भरपूर रोमांस, हंसी और मनोरंजन है। अविनाश फिल्म में एक पहलवान के किरदार में हैं और मेधा एक मॉर्ड लड़की है। दोनों के परिवार वालें उनकी शादी करना चाहते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक और लेखक प्रशांत झा हैं। मेधा की मां का रोल लिलेट दुबे ने किया है। इसके अलावा सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव और गोपी भल्ला जैसे दमदार कलाकार भी हैं। जी स्टूडियोज और साउंड्र्या प्रोडक्शन ने इसे बनाया है।


Created On :   9 April 2026 3:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story