Kerala Assembly Elections: केरलम विधानसभा चुनाव में मतदान करने पहुंचे फिल्मी सितारे, लाइन में लगे मोहनलाल, ममूटी ने भी पत्नी के साथ डाला वोट

केरलम विधानसभा चुनाव में मतदान करने पहुंचे फिल्मी सितारे, लाइन में लगे मोहनलाल, ममूटी ने भी पत्नी के साथ डाला वोट
केरलम की 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज फिल्मी हस्तियां भी मतदान करने पहुंची हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं और यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज फिल्मी हस्तियां भी मतदान करने पहुंची हैं। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को कोच्चि के एक पोलिंग स्टेशन पर अपनी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी के साथ वोट डालते हुए देखा गया। सुपरस्टार मोहनलाल ने भी वोट डाला है।

पत्नी और बेटे के साथ मतदान करने पहुंचे ममूटी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी गुरुवार सुबह कोच्चि के एक पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी भी वोट डालने पहुंचीं। पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हुए एक्टर के बेटे दुलकर सलमान को भी देखा गया।

यह भी पढ़े -डिज्नी में 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, मार्केटिंग डिवीजन के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना रिपोर्ट

मोहनलाल बोले- 'मैंने अपना फर्ज निभाया, अब आपकी बारी'

सुपरस्टार मोहनलाल ने भी मतदान किया और अपना नागरिक कर्तव्य निभाया। अभिनेता सुबह 6:45 बजे नेमोम में कतार में खड़े दिखे। मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'मैंने अपना काम कर दिया। अब आपकी बारी है। केरल- जाओ, वोट दो'।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया मतदान

पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी मतदान किया। मलयालम एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन को मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े देखा गया। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी उंगली पर लगी स्याही की एक तस्वीर शेयर की है।


कुंचाको बोबन भी मतदान को पहुंचे

अभिनेता कुंचाको बोबन भी अलाप्पुझा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। अभिनेता हाल ही में क्राइम थ्रिलर ऑफिसर ऑन ड्यूटी में दिखाई दिए। कुंचाको ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए लोगों से भी मतदान करने की अपील की है।


Created On :   9 April 2026 1:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story