Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह में आया बड़ा बदलाव, मानव गोहिल बोले- ‘अब वह बिलकुल अलग इंसान लगते हैं’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगत के घुरंधरों तक ने फिल्म की जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया पर रणवीर को काम को भी सराहा। इस बीच फिल्म के एक्टर मानव गोहिल ने खुलासा किया कि इस फिल्म की सक्सेक के बाद रणवीर सिंह में कैसे बदलाव देखने को मिले हैं।
वह एक अलग इंसान लगते हैं- मानव गोहिल
हाल ही में हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में मानव ने रणवीर के बारे में बात की और बताया कि धुरंधर की सफलता के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि रणवीर इस समय अपनी जिंदगी के बहुत अहम दौर में हैं। वो एक बदलाव के फेज में हैं। वह अब पिता बन चुके हैं और एक ऐतिहासिक फिल्म का चेहरा भी हैं। वह पहले से ही सुपरस्टार और बेहतरीन एक्टर हैं।
आज जो कुछ भी उनके पास है, वो उसके हकदार हैं। मुझे यकीन है कि उनके फैसलों के पीछे कोई बड़ा प्लान है। अगर आप ध्यान दें तो उनके कपड़े, मीडिया में उनकी मौजूदगी, सब कुछ बदल गया है। उनका अंदाज भी अब पहले जैसा नहीं रहा। अब वह ज्यादा सलीकेदार और फिटेड कपड़ों में नजर आते हैं। वह एक अलग इंसान लगते हैं।’
यह भी पढ़े -‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ लेकर आ रहे रजत कपूर, बोले- मेरा झुकाव मर्डर मिस्ट्री की तरफ
कांतारा विवाद पर बोले मानव
इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने अवॉर्ड नाइट में हुए ‘कांतारा’ विवाद का भी जिक्र किया। इस पर मानव ने कहा, ‘रणवीर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सुपरस्टार हैं। मुझे यकीन है कि अब वह अपनी स्टारडम को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ संभालते हैं। उनके फैसलों के पीछे लोग उन्हें गाइड करते हैं, और दीपिका पादुकोण खुद बहुत समझदार महिला हैं।’
यह भी पढ़े -‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ में सिद्धि मां का किरदार निभाने पर समीक्षा भटनागर बोलीं, 'इसने मेरी आत्मा को छू लिया'
धुरंधर 2 कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 1,041.30 करोड़ रुपये हो चुका है। यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इस मामले में इसने 'बाहबुली 2' को पीछे छोड़ दिया। अब सिर्फ 'पुष्पा 2' ही 'धुरंधर 2' से आगे है। बता दें कि 'पुष्पा 2' का इंडिया नेट कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपये है।
Created On :   9 April 2026 11:03 AM IST












