Samay Raina Video: समय रैना ने किया 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का ऐलान, कमेडिन ने बी प्राक से लेकर शक्तिमान तक सबको धोया

समय रैना ने किया इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का ऐलान, कमेडिन ने बी प्राक से लेकर शक्तिमान तक सबको धोया
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने नए स्पेशल वीडियो 'समय रैना-स्टिल अलाइव' के साथ लौट आए हैं। उनका नया वीडियो मंगलवार 7 अप्रैल को उनके यूट्यूब चैनल 'समय रैना ऑफिशियल' पर रिलीज किया गया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने नए स्पेशल वीडियो 'समय रैना-स्टिल अलाइव' के साथ लौट आए हैं। उनका नया वीडियो मंगलवार 7 अप्रैल को उनके यूट्यूब चैनल 'समय रैना ऑफिशियल' पर रिलीज किया गया, जिसमें उन्होंने उनके शो पर हुए विवाद पर खुलकर बात की। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े विवाद के बाद कॉमेडियन ने दमदार वापसी की है। जहां समय रैना ने 'स्टिल अलाइव' में मुकेश खन्ना, बी प्राक से लेकर सुनील पाल जैसे सेलेब्स को करारा जवाब दिया, वहीं उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के अश्लील बयान के कारण हुए विवाद और FIR पर भी बात की है।

सब आ गए थे हमें खाने- समय रैना

'स्टिल अलाइव' शो में सुनील पाल को रोस्ट करते हुए समय रैना ने कहा, 'सब आ गए थे हमें खाने के लिए। नेता, सेलेब्रिटीज, सुनील पाल। इन्‍होंने तो मुझे कपिल शर्मा से सीखने की सलाह दी थी, जबकि वो (कपिल) तो खुद मेरे अगले एपिसोड में आने वाले थे। वो मुझे मैसेज कर रहे थे कि लव योर शो बिग फैन ऑफ योर शो. क्‍या टाइमिंग है।

समय रैना ने मुकेश खन्ना के लिए कही ये बात

समय रैना ने एक्टर मुकेश खन्ना पर भी चुटकी ली उन्होंने कहा, 'शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे? सॉरी शक्‍त‍िमान। शक्‍तिमान कह रहा था, क्‍या असर पड़ेगा इन कंटेंट का बच्‍चों पर, बच्‍चों का क्‍या होगा ऐसे शोज देखकर। मुझे नहीं पता कि आप लोगों में कितने शक्‍त‍िमान देखते थे। उस समय हर अगले महीने न्‍यूज आती थी, कोई बच्‍चा शक्‍त‍िमान देखकर कूद गया। तूने बच्‍चे मारे हैं भाई, तू क्‍या बोल रहा है।

समय रैना ने सिंगर बी प्राक पर भी निशाना साधा उन्‍होंने कहा, 'बी प्राक आ गया बीच में मैं हैरान था। मुझे उसके गाने बड़े पसंद थे। दो मिनट नहीं हुआ विवाद शुरू हुए और बी प्राक आ गया। कहता है, ये क्‍या बातें हुई हैं इस शो में। मैं अब कभी नहीं आऊंगा पॉडकास्‍ट पर कौन बुलाया तेरे को भाई?'

यह भी पढ़े -अर्जुन रामपाल ने लेडी लव गैब्रिएला पर लुटाया प्यार, खास वीडियो किया शेयर

समय रैना ने किया 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का ऐलान

इस शो के आख‍िर में समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का ऐलान किया उन्होंने कहा, 'रही बात इंडियाज गॉट लेटेंट की। लोग पूछते रहते हैं मुझसे कि क्‍या ये शो वापस आएगा? मैंने बहुत सोचा इस बारे में भगवान की कसम। मुझे नहीं लगता कि इससे हाई पॉइंट पर मेरा शो एंड हो सकता था। मुझे इस बात को सही से कहने दीजिए- मुझे नहीं लगता कि इससे हाई पॉइंट पर मेरे शो का सीजन 1 खत्‍म हो सकता था।शो तो मैं लाऊंगा भाई, क्‍योंकि मजा आता था वो शो करने में अब मैं जब तक हूं इस दुनिया में मजे करूं। मैं चाहता हूं कि मैं एकदम वाइल्‍ड शो करूंग।

Created On :   8 April 2026 6:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story