अपकमिंग फिल्म: एडवांस बुकिंग में आया मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' का तूफान, नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स में कर लिया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एडवांस बुकिंग में आया मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का तूफान, नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स में कर लिया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' काफी समय से चर्चा में है। वो जबरदस्त तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' काफी समय से चर्चा में है। वो जबरदस्त तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी थी लेकिन 'धुरंधर 2' की वजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया और मेकर्स का ये फैसला अच्छा साबित होता नजर आ रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है।

नॉर्थ अमेरिका में 'डकैत' का तूफान

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में नॉर्थ अमेरिका में तूफान ला दिया है। फिल्म को सॉलिड रिस्पॉन्स मिल रहा है और वहां फिल्म को बड़ी शुरुआत मिलने की उम्मीदें हैं। खबरों के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में फिल्म का प्रीमियर 9 अप्रैल को होना है। 'डकैत' ने नॉर्थ अमेरिका में अपने प्रीमियर से ही 100K डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के अब तक लगभग 6000 टिकट बिक चुके हैं कनाडा में अभी बुकिंग ओपन होनी बाकी हैं।

फिल्म स्टार कास्ट

इस रोमांटिक एक्शन शनेल देव ने डायरेक्ट किया है। सुप्रिया यारलागड्डा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है सुनील नारंग को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, कामाक्षी भास्करला, सुनील, अलुत कुलकर्णी जैसे स्टार्स हैं। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपये है। उस्ताद भगत सिंह के बाद ये टॉलीवुड की बड़ी और अहम फिल्म है।

'भूत बंगला' से बचा क्लैश

बता दें कि पहले फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के साथ होने वाला था। अक्षय की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन अब फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म के अब 16 अप्रैल से पेड प्रिव्यू शुरू होंगे। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया और इस फैंस ने काफी पसंद किया।

Created On :   9 April 2026 12:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story