Bhooth Bangla Promotion: अक्षय कुमार के इवेंट में बेकाबू भीड़, एक्टर को देखने के लिए एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े फैंस, वायरल हुआ वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की आईकोनिक जोड़ी 14 साल बाद वापस आ रही है। अक्षय इस समय फिल्म के प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग चौंक गए, क्योंकि इस वीडियो में अक्षय के फैंस ने उनकी एक झलक पाने के लिए हद पार कर दी। वहीं लोग अब उनकी हरकत देखकर वीडियो पर जीरो सिविक सेंस कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े लोग
दरअसल, अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल में अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनको देखने के लिए मॉल में फैंस की भीड़ जमा हो गई, और मॉल खचाखच भर गया। इसके कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ की वजह से मॉल में पैर रखने की जगह भी नहीं दिख रही है। एक्टर्स को देखने के लिए इतनी तादाद में लोग पहुंचे कि वहां भगदड़ की स्थिति बन सकती थी। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जब जगह नहीं मिलने पर कुछ फैंस तो एस्केलेटर की रेलिंग तक पर चढ़ गए।
यह भी पढ़े -धुरंधर-2 की फाइनल मिक्सिंग में लगे 30 घंटे, बिना नींद लिए पूरी मेहनत के साथ काम किया गया पूरा
फैंस ने किए मजेदार कमेंट
अब वीडियो सामने आते ही लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर- ‘जीरो सिविक सेंस’ कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने लिखा- ‘चरम पर बेरोजगारी।’ इसके अलावा भी यूजर्स ने काफी मजेदार कमेंट किए।
Created On :   11 April 2026 5:09 PM IST












