Asha Bhosle Hospitalized: हार्ट अटैक के चलते आशा भोसले को कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में कराया भर्ती, सेहत पर डॉक्टर ने क्या कहा?

हार्ट अटैक के चलते आशा भोसले को कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में कराया भर्ती, सेहत पर डॉक्टर ने क्या कहा?
मशहूर गायिका आशा भोसले की सेहत को लेकर खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी अचानक हार्ट अटैक आने से उन्हें मुंबई की कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मशहूर गायिका आशा भोसले की सेहत को लेकर खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते उन्हें मुंबई की कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि भोसले को हार्ट अटैक आया है। उनकी हालात की जानकारी मिलते ही मंत्री आशीष शेलार अस्पताल पहुंचे और उनके भर्ती होने की जानकारी को कंफर्म किया।

अस्पताल प्रशासन दी जानकारी

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने आशा भोसले की सेहत को लेकर कहा, "आशा भोसले को शनिवार 11 अप्रैल को हार्ट अटैक आया, जिसके बादत उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल मुंबई में एडमिट कराया गया। उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में एडमिट किया गया है, जहां पर सिंगर का ट्रीटमेंट चल रहा है।"

आशा भोसले की पोती ने क्या कहा?

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स उनकी तबीयत को लेकर बताया, "मेरी दादी आशा भोसले कमजोरी और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द सूचित करते रहेंगे।"

भोसले को मिल चुके ये सम्मान

बता दें कि सिंगर 92 साल की है और वह करीब 70 साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है और उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी नहीं, बल्कि 20 भारतीय और कई विदेशी भाषाओं के गानों को आवाज दी है।

आशा भोसले ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है। उन्हें साल 2000 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित मिला था। वहीं, साल 2008 में सिंगर को पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है।

Created On :   11 April 2026 10:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story