Afsaana Banaaya Aapne: जेनेलिया के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे इमरान हाशमी, रिलीज हुआ 'गनमास्टर जी9' का गाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आवारपन 2 की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब इमरान हाशमी फिल्म 'गनमास्टर जी9' का लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में जेनेलिया भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अब मेकर्स ने नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज कर दिया है। गाने में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा ने अभिनय किया है। इसे हिमेश रेशमिया और आसीस कौर ने आवाज दी है। गाने के बोल हिमेश रेशमिया ने लिखे हैं। उन्होंने ही इसका म्यूजिक तैयार किया है।
यह भी पढ़े -'राइज एंड फॉल' में सहवाग अपनाएंगे क्रिकेट वाला ये फॉर्मूला, बोले-'बल्लेबाजी के 20 साल का अनुभव आएगा काम'
गाने को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
हाल ही में इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर 'गनमास्टर जी9' के पहले गाने 'अफसाना बनाया आपने' का टीजर पोस्ट करके गाने की रिलीज का एलान किया था। इसके एक दिन बाद आज फिल्म का गाना रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 2 घंटे में इस गाने को तीन लाख व्यूज मिले हैं।
बता दें कि, फिल्म 'गनमास्टर जी9'का गाना इसलिए खास है क्योंकि अभिनेता इमरान हाशमी और गायक हिमेश रेशमिया लंबे समय के बाद एक-दूसरे के साथ वापसी करने जा रहे हैं। गाने को देखकर फैंस को 2005-2006 का दौर आ याद आ रहा है।
यह भी पढ़े -मुरलीकांत पेटकर ने कार्तिक आर्यन को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई, बोले-'यह बेहद गर्व का क्षण'
खास था टीजर
25 अगस्त को फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर से इमरान ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाया था। 1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में एक्टर इस बार रोमांटिक और एक्शन दोनों ही अंदाज में नजर आए थे। फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। वहीं फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है। यह 29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   23 Sept 2026 3:24 PM IST












