Imtiaz Ali Daughter Ida Engaged: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा ने की बॉयफ्रेंड संग सगाई, तस्वीर की शेयर, जानें कौन हैं दामाद कृष अग्रवाल?

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा ने की बॉयफ्रेंड संग सगाई, तस्वीर की शेयर, जानें कौन हैं दामाद कृष अग्रवाल?
जाने-माने फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें फिल्म मेकर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। फोटोज में कपल एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जाने-माने फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें फिल्म मेकर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। फोटोज में कपल एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए लोगों से कपल को आशीर्वाद देने की भी अपील की।

इम्तियाज ने शेयर की तस्वीर

इम्तियाज ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें इदा पेस्टल पिंक कलर की खूबसूरत शिमरी साड़ी पहने हुए नजर आईं। अपने लुक को पूरा करते हुए उन्होंने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज केरी किया और मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा। वहीं, कृष ब्लैक बंद गला सेट पहने दिखाई दिए। उनका लुक काफी फॉर्मल और रॉयल नजर आ रहा है। बता दें कि इदा और कृष की सगाई में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भी शामिल हईं। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कपल को बधाई भी दी।


नॉर्वे में किया था इदा को प्रपोज

बता दें कि इससे पहले कृष ने इदा को जुलाई में रिंग के साथ नॉर्वे में प्रपोज किया था, जिसकी कई तस्वीरें खुद इम्तियाज की लाडली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और फिर वह खूब वायरल भी हुई थीं। अब लोग दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जानें कौन हैं इम्तियाज अली के दामाद?

कृष अग्रवाल एक हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं। कृष और इदा काफी लंबे समय से साथ हैं और दोनों को घूमना-फिरना भी पसंद है।

Created On :   23 Sept 2026 4:35 PM IST

Tags

Next Story