Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ के चमत्कार के आगे फिकी पड़ीं करीना-कुणाल की फिल्में, ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भी कमाई जारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक और कॉमेडी से लेकर सस्पेंस तक सभी फिल्में लगी हुई हैं। 18 सितंबर को सिनेमाघरों में बॉलीवुड की दो मोस्ट अवेटेड फिल्में 'वाइब' और 'दायरा' रिलीज हुईं हैं। इसके साथ एक हॉलीवुड फिल्म 'रेजिडेंट ईविल' ने भी दस्तक दी। लेकिन फिल्म 'हनुमान अंश' का क्रेज दर्शकों के बीच कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। रिलीज के सातवें हफ्ते में चल रही यह फिल्म हालिया रिलीज हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ रही है। दूसरी तरफ 'मिर्जापुर द मूवी' भी बेहतर कमाई कर रहे है।
यह भी पढ़े -'बिग बॉस-20' में कुशाल तंवर गुल्लू का इमोशनल ब्रेकडाउन, कहा-4 महीने में टूटी शादी, फैमिली ने तोड़ा था नाता
‘दायरा’ लाखों में सिमटी
करीना कपूर अभिनीत फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज को पांच दिन हो चुके हैं। मगर कलेक्शन लाखों से ज्यादा बढ़ नहीं रहा। वीकेंड होने के बाद भी फिल्म ने तीन दिनों में मात्र 4.50 करोड़ ही कमाई की। मगर सोमवार से फिल्म की कमाई और ज्यादा घट गई। चौथ दिन फिल्म ने सिर्फ 50 लाख रुपये कमाये। इसी तरह मंगलवार को भी फिल्म 50 लाख रुपये कमा कर सिमट गई।
‘वाइब’ की कमाई में मामूली बढ़त
फिल्म ‘वाइब’ को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। मगर फिर भी यह ‘हनुमान अंश’ या मिर्जापुर द मूवी के आस-पास भी नहीं पहुंची। वीकेंड का फायदा उठाने में भी नाकाम होते हुए सिर्फ 7.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सोमवार को फिल्म ने 90 लाख की कमाई की। मंगलवार को फिल्म ने थोड़ी बढ़त दिखाते हुए 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ‘वाइब’ का अब तक का टोटल कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का सिनेमाघरों में भौकाल अब भी जारी है। फिल्म ने 19वें दिन मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर बात करें फिल्म की टोटल कमाई की तो फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कुल 219.70 करोड़ की कमाई की।
यह भी पढ़े -डॉक्टर से रॉकस्टार तक 'धूम पिचक धूम' वाले पलाश सेन की कहानी, जिसने बदला इंडी पॉप का चेहरा
Created On :   23 Sept 2026 11:31 AM IST












