Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में बेटी रीति के गेम पर बोले मनोज तिवारी बोले- ‘डर डर के बिग बॉस देखता हूं’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 20 में नजर आ रही हैं। रीति शो में बताया कि वे भारत की सबसे बड़ी रॉकस्टार बनना चाहती हैं। हालांकि उनकी सिंगिंग को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं वीकेंड के वॉर एपिसोड में रीति शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर संग गाली गलौज करते हुए नजर आई थीं। इसके बाद से तो रीति सोशल मीडिया पर खूब आलोचना झेल रही हैं। इन सबके बीच अब मनोज तिवारी ने बिग बॉस में अपनी बेटी के गेम पर रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, बप्पा को समर्पित किया अवॉर्ड
बेटी के गेम पर दिया रिएक्शन
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में पैप्स मनोज तिवारी से कहते नजर आते हैं कि रीति जी के गेम की बिग बॉस में काफी प्रशंसा हो रही है। इस पर मनोज तिवारी हंसकर हाथ जोड़ते हुए कहते हैं कि अरे बस-बस भगवान ठीक से रखे। इसके बाद पैप्स मनोज तिवारी से पूछते हैं कि आप बिग बॉस देख रहे हैं कि नहीं? इसके जवाब में मनोज कहते हैं, डर डर के देखता हूं।”
यह भी पढ़े -देव शर्मा ने पहले ठुकराया था भगवान राम का किरदार, पिता की एक सलाह ने बदल दिया फैसला
पिता ने करियर में नहीं की मदद- रीति
'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में, रीति तिवारी ने बताया था कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कोई प्रीविलेज्ड लाइफ जी है। उन्होंने कहा था, "उन्होंने जो कुछ भी कमाया है, उनकी दौलत, पैसा, नाम, शोहरत और मौके उनमें से कुछ भी मुझे नहीं मिला। मुझे उनसे बस उनका नाम मिला है, जिससे मुझे किसी भी कमरे में जाने पर सम्मान मिलता है और उन्होंने मुझे एक बात बहुत साफ तौर पर बता दी थी कि वह मेरे करियर में मेरी मदद नहीं करेंगे। 'अगर तुममें काबिलियत है, तो तुम खुद अपनी जगह बना लोगी। मेरे पास बाहर जाकर सीखने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे क्योंकि मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते थे.ऐसा नहीं था कि मैं जो कुछ भी मांगती, मुझे मिल जाता।
मुझे हर महीने 20 से 25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता था। और क्या आपको लगता है कि कोई इतने पैसों में महीना गुजार सकता है? मैं कभी-कभी दिन में 10 रुपये का वड़ा पाव खाती थी ताकि पेट भर जाए। 500 रुपये का डीजल भरवाती थी।
Created On :   23 Sept 2026 2:13 PM IST












