Mirzapur The Movie Success Party: रसिका दुग्गल से पंकज त्रिपाठी तक, 'मिर्जापुर: द मूवी' की सक्सेस पार्टी में शानदार लुक में पहुंचे सितारे, देखें वीडियो

रसिका दुग्गल से पंकज त्रिपाठी तक, मिर्जापुर: द मूवी की सक्सेस पार्टी में शानदार लुक में पहुंचे सितारे, देखें वीडियो
दिव्येंदु और अली फजल ने फिल्म की सक्सेस पार्टी होस्ट की, जिसमें 'मिर्जापुर' के सभी एक्टर्स शामिल हुए। इस दौरान सभी सितारे अपने-अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। और अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। बता दें कि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ से ज्याद का कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच 22 सितंबर को दिव्येंदु और अली फजल ने फिल्म की सक्सेस पार्टी होस्ट की, जिसमें 'मिर्जापुर' के सभी एक्टर्स शामिल हुए। इस दौरान सभी सितारे अपने-अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली।

रसिका दुग्गल ने लूटी महफिल

पार्टी में कालीन भैया, बीना भाभी से लेकर मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित तक, 'मिर्जापुर' के कई पॉपुलर किरदार नजर आए और उन्होंने अपने अंदाज से महफिल जमा दी। पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं वहीं, 'मिर्जापुर: द मूवी' की सक्सेस पार्टी में बीना भाभी उर्फ रसिका दुग्गल ने खूब लाइमलाइट बटोरी उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

कालीन भैया के अंदाज में दिखे पंकज त्रिपाठी

इस पार्टी में पंकज त्रिपाठी अपने आइकॉनिक किरदार कालीन भैया के अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ब्लू शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने ग्रे ट्राउजर के साथ पेयर किया था।

मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने खींचा ध्यान

इस पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान दिव्येंदु ने खींचा। मुन्ना भैया के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले दिव्येंदु अपनी पत्नी आकांक्षा शर्मा के साथ पार्टी में पहुंचे इस दौरान दोनों ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए।

गोलू गुप्ता भी पति के साथ पहुंचीं

'मिर्जापुर द मूवी' की सक्सेस पार्टी में गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी शर्मा अपने पति और रैपर चैतन्य शर्मा के साथ पहुंचीं। इस पार्टी में रवि किशन भी पहुंचे।

फिल्म में मुमताज बीबी का किरदार निभाने वाली सोनल चौहान ने अपने ग्लैमरस लुक से लाइमलाइट बटोरी। इस पार्टी में बिरजू लोहार यानी मोहित मलिक का भी जलवा देखने को मिला।

Created On :   23 Sept 2026 11:52 AM IST

Tags

Next Story