Ramayana Trailer Release: ‘रामायण: पार्ट 1’ का धामाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, रावण बनकर छाए यश, साई-रवि-विवेक की मिली झलक, जानें VFX का हाल?

‘रामायण: पार्ट 1’ का धामाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, रावण बनकर छाए यश, साई-रवि-विवेक की मिली झलक, जानें VFX का हाल?
आखिरकार ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया। 30 जुलाई की सुबह-सुबह रिलीज हुए इस ट्रेलर को देखने के लिए कई फैंस रात भर जागते रहे। अब ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फाइनली इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर ने आते भी सोशल मीडिया पर हल चल मचा दी है। बता दें कि, फिल्म के ट्रेलर को 30 जुलाई की सुबह 4 बडे लॉन्च किया गया है। लगभग चार मिनट के इस ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय समेत अधिकतर कलाकार नजर आए।

कैसा है ट्रेलर

बात करें ट्रेलर की तो शुरुआत करते है सबसे चर्चा में रहना वाला फिल्म का म्यूजिक, वीएफक्स के बारे में-

बैकग्राउंड म्यूजिक - सिर्फ ट्रेलर में हांस जिमर और एआर रहमान का संगीत रोंगटे खड़े कर देता है। पता नहीं फिल्म में दोनों दिग्गज कलाकारों ने मिलकर क्या कमाल दिखाया होगा।

वीएफएक्स - चाहे इंद्रदेव के ऐरावत को पंखों वाले हाथी के रूप में पेश करना हो या फिर विशालकाय गरुड़ पक्षीराज जटायु। इन सभी को वीएफएक्स के जरिए जैसे पेश किया है काफी शानदार लग रहा है और ट्रेलर देख कर लग रहा है की, पूरी फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

रावण के लुक में छाए यश, रणबीर ने भी जीता दिल

मेकर्स ने एक धमाकेदार इंट्रो के साथ साउथ सुपरस्टार यश को रावण के किरदार में पेश किया है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया कि रावण तीनों लोकों का स्वामी बन चुका है। इस किरदार में यश भारी-भरकम, जटाधारी लुक में बड़ी-बड़ी सेनाओं से अकेले ही युद्ध करते दिखे। अब रावण का अहंकार मिटाने और पृथ्वी पर बढ़ते पाप का बोझ कम करने के लिए भगवान विष्णु, श्रीराम के रूप में जन्म लेने वाले हैं। ट्रेलर से साफ है कि, कथा को काफी शुरुआत से दिखाया गया है। जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ा है, भगवान विष्णु ने अवतार लेकर उसकी रक्षा की है। मेरा ज्येष्ठ पुत्र… राम। यश के इंट्रो के बाद रणबीर का इंट्रो आया। राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक तो पहले ही रिलीज हो चुका था पर इस ट्रेलर में उनका किरदार और बेहतर निखर कर सामने आया है।

मिली साई पल्लवी और रवि दुबे की झलक

ट्रेलर में पहली बार सीता माता के रोल में साई पल्लवी और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे की झलक मिली है। हालांकि, हिंदी में जो एकमात्र डायलॉग साई पल्लवी ने ट्रेलर में बोला है, वो थोड़ा सा खटकता है। मेकर्स को जरूरत है कि वो उनकी हिंदी किसी बेहतरीन वॉइस ओवर आर्टिस्ट से डब करवाएं। शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत की भी झलक मिली और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे उनकी नाक काटते भी नजर आए।

कब रिलीज होगा पहला पार्ट?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। जहां 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इसका दूसरा भाग 'रामायण: पार्ट 2' ठीक एक साल बाद दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।

Created On :   30 July 2026 11:17 AM IST

Tags

Next Story