Aryan Khan Spotted With Mystery Woman: क्या प्यार में पड़े शाहरुख खान के बड़े बेटे? मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए आर्यन खान, वायरल हुआ वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। रूमर्स हैं कि, स्टारकिड की लाइफ में प्यार की एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर आर्यन खान की तस्वीरें, वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह लंदन कैसिनो में समय गुजारते नजर आए। इस वीडियो में उनके साथ एक मिस्ट्री लड़की भी नजर आ रही हैं। तो चलिए जान लेते हैं आखिर वो मिस्ट्री गर्ल कौन है।
यह भी पढ़े -'लॉकअप-2' में अर्जुन बिजलानी ने कंटेस्टेंट हर्षद को दिखाया आईना, तो गौतमी ने पति की हरकत के लिए श्रेया से मांगी माफी
इस लड़की के साथ नजर आए आर्यन खान
वायरल वीडियो में आर्यन खान काले रंग की टी-शर्ट और ट्राउजर पहने थे। स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वह जब कैसिनो से बाहर निकलते हैं तो कार में साथ जाकर बैठ जाते हैं। आर्यन खान के साथ बैठी लड़की को सोशल मीडिया यूजर्स ने विनी टकायर के तौर पर पहचाना। पेशे से वह एक आर्टिस्ट हैं।
[NEW] The hot chick in the new Aryan spotting is Danish artist Vinnie Takair (and tea on her from Reddit) #AryanKhan#AryanKhanThoughtshttps://t.co/eun73nvxH9 pic.twitter.com/OqMCaFfVem
— Aryan Khan Thoughts (@AryanKhanThots) July 29, 2026
इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे करते हैं फॉलो
फैंस ने वायरल वीडियो के बाद देखा कि आर्यन खान और विनी टकायर एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं। ऐसा लगता है कि यह दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। विनी टकायर सोशल मीडिया पर काफी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती हैं।
आर्यन खान करियर फ्रंट
आर्यन खान ने पिता शाहरुख की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक के तौर पर की। पिछले साल बतौर निर्देशक उनकी डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज हुई। इसमें शाहरुख खान ने भी कैमियो किया था। आगे भी वह फिल्में बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
Created On :   30 July 2026 1:27 PM IST












