इंतजार हुआ खत्म: रिलीज हुआ फिल्म टॉक्सिक का धमाकेदार ट्रेलर, डबल रोल में छाए यश, एक्ट्रेसेस ने लगाया ग्लैमर का तड़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है। जिसने आते भी धमाल मचा दिया है। ट्रेलर में यश का डबल रोल नजर आए है। जिससे साफ हो रहा है फिल्म में वे विलेन और हिरों दोनों के किरदार में नजर आएंगे।
कैसा है 'टॉक्सिक' का ट्रेलर?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यश एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार यश केवल एक्शन ही नहीं बल्कि फिल्म में रोमांस भी करते नजर आते हैं। वहीं ट्रेलर में कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अलग अंदाज में नजर आती हैं। यश की कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया दोनों ही एक्ट्रेस के साथ कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है। ट्रेलर देखकर एक बात तो जाहिर है कि फिल्म में हाई ऑक्टेन सीक्वेंस के साथ ही रोमांस भी भरपूर है। वहीं देख कर लगता है कि फिल्म एक्शन में पुष्पा और एनिमल को भी टक्कर देने वाली है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत और भी कलाकार फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   8 Aug 2026 7:16 PM IST












