Asha Bhosle Top 10 Songs: 'इन आंखों की मस्ती' से 'दम मारो दम' तक, आशा भोसले के ये 10 गाने आज भी हैं लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा, आपका फेवरेट कौन सा?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मशहूर गायिका आशा भोसले की सेहत बीती रात खराब होने की खबरें सामने आई थी। बताया जा रहा है कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते उन्हें मुंबई की कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। लेकिन अब खबरें आ रही है सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन हम सब जानते हैं कि, इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने अपनी आवाज से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है और हमेशा करती रहेंगी। 'इन आंखों की मस्ती' से 'दम मारो दम' तक उनके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं।आइए एक नजर डालते हैं उनके टॉप 10 गानों पर-
इन आंखों की मस्ती
'इन आंखों की मस्ती' गाना साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान का है। इस गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी और फिल्म में रेखा ने इसपर परफॉर्म किया है।
यह भी पढ़े -आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना
पिया तू अब तो आजा
'पिया तू अब तो आजा' फिल्म 'कारवां' का सुपरहिट गाना है, जिसे आशा भोसले ने अपनी खास अंदाज में गाया था और आज भी फैंस इसे खूब सुनते हैं।
ओ मेरे सोना रे
'ओ मेरे सोना रे' फिल्म तीसरी मंज़िल का रोमांटिक गाना है, जिसे आशा भोसले और मोहम्मद रफ़ी ने गाया था, यह आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है।
कह दूं तुम्हें
'कह दूं तुम्हें' फिल्म 'दीवार' का मशहूर गाना है, जिसे आशा भोसले और किशोर कुमार ने गाया था, यह गाना फैंस के बीच आज भी काफी पॉपुलर है।
आओ ना
'आओ ना' फिल्म 'मेरे जीवन साथी' का गाना है। इस मशहूर गाने में मुख्य कलाकार राजेश खन्ना और हेलन हैं।
सजना है मुझे सजना के लिए
'सजना है मुझे सजना के लिए' फिल्म सौदागर का आइकॉनिक गाना है, जिसमें आशा भोसले ने अवाज दी है। आज भी फैंस इस गाने को बड़े चाव से सुनते हैं।
मुझे नौलखा मंगा दे रे
'मुझे नौलखा मंगा दे रे' फिल्म शराबी का फेमस गाना है, जिसमें आशा भोसले की आवाज ने अलग ही रंग भर दिया और यह आज भी हिट है।
ले गई
'ले गई' फिल्म दिल तो पागल है का गाना है, जिसे आशा भोसले और उदित नारायण ने गाया था और इस गाने पर करिश्मा कपूर ने डांस किया था। यह आज भी पार्टियों में सुनाई देता है।
ढल गया दिन हो गई शाम
'ढल गया दिन हो गई शाम' फिल्म हमजोली का खूबसूरत गाना है, जिसे आशा भोसले और मोहम्मद रफ़ी ने गाया था। ये गाना जितेन्द्र और लीना चंदावरकर पर फिल्माया गया था।
दम मारो दम
'दम मारो दम' गाना साल 1971 की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का है। इस गाने को आशा भोसले ने गाया था और फिल्म में यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था, जो उस समय काफी पॉपुलर हुआ था।
Created On :   12 April 2026 11:30 AM IST












