ईशा अंबानी की होली पार्टी में सितारों का जलवा: माधुरी-प्रियंका से लेकर शिल्पा तक महफिल में चार चांद लगाते नजर आए सितारे

माधुरी-प्रियंका से लेकर शिल्पा तक महफिल में चार चांद लगाते नजर आए सितारे
  • ईशा अंबानी की होली पार्टी में सितारों का जलवा
  • माधुरी-प्रियंका से लेकर शिल्पा तक महफिल में चार चांद लगाते नजर आए सितारे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। होली को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में ग्लैमर वर्ल्ड में प्री होली पार्टी होना शुरू हो गया है। बीती रात मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी और बुल्गारी ने एंटीलिया में रोमन होली पार्टी होस्ट की थी। इस दौरान ईशान मल्टी कलर के लहंगे में शानदार लुक में नजर आईं। ईशा का ड्रेस हॉली थीम पर बेस्ड था। एंटीलिया में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे को भी इनवाइट किया था। सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में जलवा बिखरेते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पार्टी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें पार्टी में पैपराजी के सामने स्टार्स खूब पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ईशा अंबानी की पार्टी में अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका महता और राधिका मर्चेंट भी शानदार लुक में पहुंची। इस दौरान ईशा राधिका और श्लोका ने साथ में पोज भी दिए।

यह भी पढ़े -ओपनिंग डे सेरेमनी में सितारों का लगा तांता, प्रियंका ने खूबसूरत व्हाइट गाउन में होस्ट किया इवेंट

इस पार्टी में 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के लुक ने सारी लाइमलाइट लूट ली। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं।

यह भी पढ़े -आरआईएल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होंगे ईशा, आकाश और अनंत अंबानी

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्री राम नेने के साथ ईशा अंबानी और बुल्गारी के होली बैश में शानदार अंदाज में पहुंची थीं। माधुरी दीक्षित इस दौरान पिंक कलर के कोट-पैंट में नजर आईं।

यह भी पढ़े -कियारा अडवाणी की शादी में शानदार लुक में पहुंची ईशा अंबानी, शादी के लिए बेस्ट हैं ईशा के ये ट्रेडिशनल लुक्स

अथिया शेट्टी इस दौरान गोल्डन ड्रेस में बॉस लेडी वाइब्स देती नजर आईं। अथिया शेट्टी ने पार्टी के लिए शिमरी पैंटसूट कैरी किया था और वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ईशा अंबानी और बुल्गारी के होली बैश में आयुष्मान खुराना लाइमलाइट लूटते नजर आए।

वही शिल्पा शेट्टी ने तो इस दौरान अपने शानदार लुक से पूरी महफिल ही लूट ली। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन इस दौरान काफी शानदार अंदाज में पार्टी में पहुंची थीं।

पार्टी में अदिति राव हैदरी काफी सादगी भरे अंदाज में पहुंची थीं और वे बेहद प्यारी लग रही थीं।

बॉलीवुड स्टार किड्स के फेवरेट ओरी भी पार्टी में ब्लैक टीशर्टर और जींस में पहुंचे थे। ओरी ने इस दौरान पैप्स के लिए खूब पोज दिए।

शारवरी वाघ भी पार्टी में शानदार लुक में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने पलाजो पैंट के साथ एक डीप नेक ब्लाउज पहना था और वे इस लुक में काफी गॉर्जियस लग रही थीं।


Created On :   16 March 2024 6:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story