जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023: ओपनिंग डे सेरेमनी में सितारों का लगा तांता, प्रियंका ने खूबसूरत व्हाइट गाउन में होस्ट किया इवेंट

ओपनिंग डे सेरेमनी में सितारों का लगा तांता, प्रियंका ने खूबसूरत व्हाइट गाउन में होस्ट किया इवेंट
  • जियो मामी फिल्म फेस्टिवल का आगाज शुक्रवार (27 अक्टूबर) से हो चुका है
  • प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी के साथ ओपनिंग इवेंट होस्ट किया
  • इस ग्रैंड इवेंट में प्रियंका के अलावा कई और सितारों ने भी शिरकत की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल का आगाज शुक्रवार (27 अक्टूबर) से हो चुका है। ओपनिंग डे के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम मौजूद रहें। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने अपने ग्लैमरस लुक से इस फिल्म फेस्टिवल के ग्लैम को और बढ़ा दिया। यह फिल्म फेस्टिवल 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। हाल ही में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंची थी। ओपनिंग डे पर होस्ट किए गए इस खास इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा टीवी और साउथ इंडस्ट्री के भी कई सितारे मौजूद रहे।

प्रियंका ने होस्ट की ओपनिंग सेरेमनी

प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी के साथ ओपनिंग इवेंट होस्ट किया। इंटरनेशनल लेवल पर करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन है। यही वजह है की इस नाइट इवेंट को अटेंड करने के लिए प्रियंका मुंबई पहुंची हैं। इवेंट नाइट में प्रियंका ने व्हाइट हॉल्टरनेक गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने एक व्हाइट श्रग भी कैरी किया था। इस आउटफिट में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस खास लुक की कई तस्वीरें भी शेयर की है।

सितारों से सजी महफिल

इस ग्रैंड इवेंट में प्रियंका के अलावा कई और सितारों ने भी शिरकत की। करीना कपूर, सोनम कपूर, कमल हासन, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, जोया अख्तर, राजकुमार राव, पत्रलेखा, शनाया कपूर, शोभिता धुलिपाला, राशि खन्ना, सई मांजरेकर, भूमि पेडनेकर, सनी लियोनी, तारा सुतारिया, अदिति राव हैदरी, कोंकणा सेन शर्मा के अलावा तेजस्वी प्रकाश, अवनीत कौर, जिया शंकर और पलक तिवारी भी इस इवेंट में शामिल हुई।

250 से ज्यादा फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में लगभग 250 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस फिल्म फेस्टिवल में दक्षिण एशिया की कंटेंपररी फिल्मों के अलावा न्यू सिनेमा व्यॉस पर ध्यान देने वाली फिल्मों की स्क्रीनिंग खास तौर पर की जाएगी। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में 70 से ज्यादा साउथ एशिया प्रीमियर और 40 से ज्यादा वर्ल्ड प्रीमियर शामिल होंगे।

Created On :   28 Oct 2023 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story