Trailer Release: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज, राेमांस के साथ लगा कॉमेडी का तड़का

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज, राेमांस के साथ लगा कॉमेडी का तड़का
  • फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज
  • राेमांस के साथ लगा कॉमेडी का तड़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के गानों को भी सोशल मीडिया पर काफी रिक्रिएट किया जा रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में कॉमेडी और रोमांस की फुल डोज देखने को मिल रही है।

क्या होगी फिल्म की कहानी

2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर से फिल्म की कहानी के बारे में भी पता चलता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा पहले रिलेशन में होते हैं और जाह्नवी कपूर और रोहित सराफ कपल होते हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि रोहित और सान्या शादी कर रहे हैं। अब अपने एक्स को दिखाने के लिए और उनकी शादी तुड़वाने के लिए वरुण और जाह्नवी मिलकर अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, ताकि उन्हें जलन महसूस हो। उसके बाद क्या वो दोनों सफल हो पाते हैं या फिर वरुण-जाह्नवी को एक-दूसरे से ही प्यार हो जाता है, ये सब फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

फिल्म स्टार कास्ट

शशांक खेतान के डायरेक्शनमें बनी और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं क्योंकि फिल्म में फैंस को वरुण की हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बदरीनाथ की दुल्हनिया वाली वाइब मिल रही है।

Created On :   15 Sept 2025 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story