Disha Patani Spotted: घर पर फायरिंग के बाद पहली बार स्पॉट हुईं एक्ट्रेस दिशा पाटनी, सड़क पर बैकलेस ड्रेस में दिए शानदार पोज

घर पर फायरिंग के बाद पहली बार स्पॉट हुईं एक्ट्रेस दिशा पाटनी, सड़क पर बैकलेस ड्रेस में दिए शानदार पोज
  • घर पर फायरिंग के बाद पहली बार स्पॉट हुईं दिशा
  • सड़क पर बैकलेस ड्रेस में दिए शानदार पोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह कोई फिल्म या नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके घर पर हुई फायरिंग है। बीते दिन एक्टर दिशा पाटनी के बरेली वाले घर में फायरिंग हुई थी। अब दिशा ने इस घटना के बाद पहली फर्स्ट पब्लिक अपीरियंस दी है। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक इवेंट अटेंड किया दिशा ने इस इवेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दिशा ने खुद इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।

फायरिंग के बाद फर्स्ट पब्लिक अपीरियंस

दिशा न्यू यॉर्क में एक क्लोदिंग ब्रांड के इवेंट में पहुंची थी। यहां क्लोदिंग ब्रांड के नए कलेक्शन को लेकर एक इवेंट रखा गया था। वीडियो में दिशा को ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस में देखा गया। दिशा ने डीपनेक ब्लैक ड्रेस पहनी थी। साथ ही हाई हील्स कैरी की उन्होंने सड़क पर हंसते हुए पोज दिए। दिशा ने इस लुक को नो मेकअप लुक और कर्ली हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो पर एक्ट्रेस मौनी रॉय, जैकलीन फर्नांडिस ने भी रिएक्ट किया है।

दिशा पाटनी के घर के बाहर क्यों हुई फायरिंग?

दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर पर सवार दो आरोपी बाइकसवारों ने गोलीबारी की थी। बता दें, चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और इस पूरे हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने स्वामी अनिरुद्धाचार्य और स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया है। भविष्य में ऐसा करने से जान से भी मारने की धमकी दी है।

Created On :   14 Sept 2025 12:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story