Bigg Boss 19: किचन की जिम्मेदारी को लेकर आगबबूला हुए अमाल मलिक, कुनिका की वजह से शहबाज और अभिषेक में हुई झगड़ा

- किचन की जिम्मेदारी को लेकर आगबबूला हुए अमाल मलिक
- कुनिका की वजह से शहबाज और अभिषेक में हुई झगड़ा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय चर्चा का विषय बनी हुआ है। इस वीकेंड पर वसीर को फारहा खान ने जमकर फटकार लगाई। अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने आकर लोगों को जमकर एंटरटेन किया। वहीं मिराजकर और नतालिय घर से बेघर हुई। अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जिसमें शहबाज और अभिषेक के बीच हाथापाई की नौबत आ गई है। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद हैं। साथ ही वीडियो में दिखा कि सिंगर अमाल मलिक किचन की जिम्मेदारियों को लेकर कुनिका पर भड़कते नजर आ रहे हैं।
कुनिका पर भड़के अमाल मलिक
बिग बॉस 19 के इस नए प्रोमो में अमाल मलिक, जीशान से कहते हैं, ‘किचन का ये सब मैं संभाल लूंगा।’ इसपर कुनिका सदानंद की आवाज आती है कि वो बहुत मेहरबानी कर रहे हैं। इसके बाद अमाल ने कुनिका को कहा, ‘मैं बहुत सम्मान करता रहा हूं आपका, आप क्यों किचन की बात कर रही हैं? जब आपकी जिम्मेदारी नहीं है।’ इस बात पर कुनिका ने कहा कि इस तरह वो इज्जत करते हैं। फिर अमाल ने जवाब दिया, ‘इज्जत देने का ये मतलब नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं।’
कुनिका के लिए भिड़े शहबाज-अभिषेक
आगे वीडियो में देखा जाता है कि अभिषेक बजाज कहते हैं कि ये बहुत ही बेकार तरीका है। इसपर शहबाज बदेशा ने कहा, ‘अभिषेक तुमने मैम को ऐसा बोला।’ इसके बाद दोनों के बीच गहमागहमी इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई की नौबत आ जाती है। वो एक दूसरे से लड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं। हालांकि बिग बॉस के घरवाले उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं।
Created On :   15 Sept 2025 2:07 PM IST