Vicky Jain Hospitalized: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अस्पताल में हुए एडमिट, हाथ पर चढ़ा हुआ है प्लास्टर, फैंस कर रहे हैं जल्दी रिकवरी की कामना

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अस्पताल में हुए एडमिट, हाथ पर चढ़ा हुआ है प्लास्टर, फैंस कर रहे हैं जल्दी रिकवरी की कामना
  • अकिंता लोखंडे के पति विक्की जैन हैं हॉस्पिटलाइज्ड
  • विक्की के हाथों में चढ़ा हुआ है प्लास्टर
  • फोटोज देखकर फैंस हो गए हैं परेशान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन हॉस्पिटलाइज्ड हो गए हैं। वे एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। उनको देश के कई लोग जानते हैं। विक्की की फैनफॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। विक्की अब टीवी सेलेब्स के साथ भी अच्छा बॉन्ड रखते हैं। उनके हॉस्पिटलाइज्ड होने की खबर सुनकर सभी फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी सही होने की कामना कर रहे हैं। बता दें, विक्की जैन की फोटोज सोशल मीडिया पर आई हैं और उसमें उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन विक्की जैन के चेहरे की स्माइल में कोई कमी नहीं आई है।

समर्थ जुरेल ने किया विक्की का वीडियो शेयर

समर्थ जुरेल ने विक्की जैन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में विक्की जैन के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी और बाएं हाथ में कैनोला लगा हुआ था। वीडियो में देखने को मिल रहा था कि अंकिता लोखंडे भी वहीं ही मौजूद थीं।

क्या है वजह?

विक्की जैन के हॉस्पिटलाइज्ड होने और हाथ में चढ़े प्लास्टर के पीछे की क्या वजह है ये अब तक सामने नहीं आई है। विक्की जैन के चेहरे पर हल्की सूजन देखने को मिल रही थी लेकिन उनकी मुस्कान में कोई कमी नहीं थी।

फैंस कर रहे हैं कामना

जैसे ही विक्की जैन की प्लास्टर के साथ फोटो वायरल हुई तो फैंस काफी परेशान हो गए थे। सभी फैंस ने उनके सही होने की कामना की है।

कब हुई थी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी?

आपको बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 2021 में शादी की थी और उससे पहले उन्होंने तीन साल एक दूसरे को डेट भी किया था। उनकी मुलाकात एक फ्रेंड की मदद से हुई थी और अब वे हैप्पिली माैरिड हैं।

Created On :   13 Sept 2025 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story