मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा संग रचाई दूसरी शादी? दुल्हन के जोड़े में सजी दिखीं 'परदेस गर्ल', वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने वालीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी इस वक्त पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस साल भले ही उन्होंने दो मूवीज में काम किया, लेकिन वह लाइमलाइट में नहीं रही। लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। और हर कोई उनकी शादी को लेकर चर्चा कर रहा है। वह दुल्हन के लिबास में अपने दूल्हे के साथ पोज देती हुई नजर आईं और पैप्स से कहा कि वह मिठाई खाकर जाएं।
महिमा और संजय मिश्रा ने रचाई दूसरी शादी
दरअसल, बीते दिन महिमा चौधरी दुल्हन के लिबास में नजर आईं और उनके साथ दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा भी साथ दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों किस तरह साथ में पैप्स के सामने फोटोज खिंचवाने आए और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं। इस दौरान महिमा ने यहां तक कहा कि वह शादी में नहीं आए पाए, तो मिठाई खाकर ही जाएं।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
अब महिमा और संजय मिश्रा का ये वीडियो देख लोग कन्फ्यूजन में पड़ गए कि क्या वाकई दोनों ने शादी कर ली है? मगर आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। महिमा और संजय ने यह लुक अपनी अपकमिंग फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी के प्रमोशन के लिए कैरी किया है। दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी मूवी में महिमा, संजय मिश्रा की दूसरी बीवी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   30 Oct 2025 11:38 AM IST












