सुधीर दलवी हेल्थ अपडेट: साईं बाबा फेम सुधीर दलवी की तबीयत गंभीर, इलाज के नहीं पैसे, सपोर्ट में आईं रिद्धिमा कपूर फिर क्यों हुईं ट्रोल?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शो साईं बाबा से फेमस हुए एक्टर सुधीर दलवी को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। शो साईं बाबा ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाईं है। हालांकि, इन दिनों उनकी हालत ठीक नहीं है वो सीरियस बीमारी से लड़ रहे हैं। 86 साल के एक्टर लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनका 8 अक्टूबर से इलाज चल रहा है वो गंभीर बिमारी सेप्सिस से जूझ रहे। इस दौरान उनकी फैमली ने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई है। जब खबरें सोशल मीडिया फैली तो ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मदद को आगे आईं लेकिन अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
सुधीर दलवी का चल रहा इलाज
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दलवी के मेडिकल एक्सपेंसेस 10 लाख तक पहुंच गए हैं। और अभी ट्रीटमेंट जारी रहा तो खर्च 15 लाख तक पहुंच सकता है। उनकी फैमिली खर्चे का वजह से चिंतित हैं और उन्होंने फाइनेंशियल हेल्प मांगी। जब खबरें सोशल मीडिया फैली तो ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मदद को आगे आईं उन्होंने एक्टर के मेडिकल फंड्स में पैसे डोनेट किए और सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- डन। आपकी रिकवरी जल्दी हो।
रिद्धिमा को किया गया ट्रोल
इसके बाद सोशल मीडिया पर रिद्धिमा को ट्रोल किया गया कि उन्होंने फुटेज के लिए ऐसा किया है। एक यूजर ने लिखा- अगर आपने मदद की तो यहां मेंशन करने की जरुरत क्या था। फुटेज चाहिए? रिद्धिमा ने तुरंत इस पर रिएक्ट किया और कहा, 'जिंदगी में सब कुछ दिखावे के लिए नहीं है। किसी जरूरतमंद की मदद करना और जिस भी क्षमता से आप कर सकते हैं, सबसे बड़ा आशीर्वाद है।'
Created On :   30 Oct 2025 11:10 AM IST












