फैंस को डिजिटल भावनाओं से जोड़ेगा डॉ. पुनीत राजकुमार एआई

फैंस को डिजिटल भावनाओं से जोड़ेगा डॉ. पुनीत राजकुमार एआई

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। स्टार फैंडम एलएलपी ने भारतीय सिनेमा के पॉवर स्टार डॉ. पुनीत राजकुमार की स्मृति में एक अभिनव डिजिटल पहल डॉ. पुनीत राजकुमार स्टार फैंडम ऐप लॉन्च किया है। अत्याधुनिक एआई, मशीन लर्निंग और इमोशन मैपिंग तकनीक से लैस यह ऐप फैंस और सितारों के बीच एक नया डिजिटल रिश्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह अनोखा ऐप स्टार फैंडम एलएलपी के फाउंडर-चेयरमैन डॉ. समर्थ राघव नागभूषणम ने अश्विनी पुनीत राजकुमार के सहयोग से तैयार किया गया है।

लॉन्च इवेंट में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार मौजूद थे। डॉ. नागभूषणम ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य है कि फैंस सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि अपने पसंदीदा सितारों की भावनाओं और मूल्यों से भी जुड़ें।’

ऐप की विशेषताएं

पॉडकास्ट: अश्विनी पहली बार अपने और पुनीत के सफर की कहानियां साझा करेंगी।

छोटा अप्पु: बच्चों के लिए कहानियों और कविताओं से भरा सुरक्षित और रचनात्मक स्पेस।

पुनीत-प्रेरित फिटनेस: फिटनेस रूटीन और मोटिवेशनल गाइड्स जो पुनीत राजकुमार के अनुशासन और ऊर्जा से प्रेरित हैं।

क्विज और पजल्स: सिनेमा, संस्कृति और ‘पॉवर स्टार’ के जीवन पर आधारित इंटरैक्टिव गतिविधियां।

Created On :   29 Oct 2025 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story