Jana Nayagan BO Collection Day 1: जना नायकन ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, तोड़ा रणवीर सिंह और विक्की कौशल की फिल्मों का रिकॉर्ड

जना नायकन ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, तोड़ा रणवीर सिंह और विक्की कौशल की फिल्मों का रिकॉर्ड
एक्टर और मुख्यमंत्री विजय थलापति अपने 30 साल के एक्टिंग करियर को जबरदस्त अंदाज में खत्म करने के लिए तैयार हैं। तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' सात महीने की देरी के बाद कल शुक्रवार, 23 जुलाई को रिलीज हुई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर और मुख्यमंत्री विजय थलापति अपने 30 साल के एक्टिंग करियर को जबरदस्त अंदाज में खत्म करने के लिए तैयार हैं। तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' सात महीने की देरी के बाद कल शुक्रवार, 23 जुलाई को रिलीज हुई है। और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिकॉर्ड-तोड़ एडवांस बुकिंग के बाद, फ़िल्म ने धमाकेदार शुरुआत की है, खासकर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में तो इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल रहे।

'जना नायकन' कलेक्शन डे 1

एच विनोथ की तमिल पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर 'जना नायकन' में थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म का इतना बज था कि इसने एडवांस बुकिंग में ही ब्लॉक सीटों के साथ 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इसी के साथ इसन पर ओपनिंग डे पर नोटों की बारिश हुई है खबरों के मुताबिक 'जना नायकन' ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ की ओपनिंग की है। इसने तमिल में सबसे ज्यादा 36.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं हिंदी वर्जन में फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि तेलुगु वर्जन से इसने 2.75 करोड़ कमाए।

भारत में विजय की टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शन

लियो- 64.8 करोड़

बीस्ट- 49.3 करोड़

द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम- 44 करोड़

सरकार- 35.65 करोड़

मास्टर- 34.8 करोड़

'जना नायकन' ने धुरंधर और छावा के तोड़े रिकॉर्ड

'जना नायकन' से ओपनिंग डे पर 100 करोड़ की उम्मीद थी हालांकि ये 41 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। वहीं इसने रणवीर सिंह और विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है। बता दें कि रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर ने अपने ओपनिंग डे पर 28. 60 करोड़ कमाए थे। जबकि विक्की कौशल की छावा का पहले दिन का कलेक्शन 33.10 करोड़ रुपये था। ऐसे में 'जना नायकन'ने 41 करोड़ की ओपनिंग कर इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Created On :   24 July 2026 12:16 PM IST

Tags

Next Story