Ranbir Kapoor On Ramayana: अमेरिका में 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट मे रणबीर कपूर बोले- 'मैं राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट पिछले दिनों भारत में आयोजित हुआ था। कल गुरुवार को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में भी इवेंट रखा गया, जहां रणबीर कपूर, सुपरस्टार यश पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर कपूर ने कहा कि वे अपनी बिटिया राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
अमेरिका में दिखी पहली झलक
अवॉर्ड जीतने वाले VFK स्टूडियो DNEG ने भारतीय फिल्म इतिहास के सबसे बड़े सिनेमैटिक प्रोजेक्ट और दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे यादगार महागाथाओं में से एक 'रामायण' की एक शानदार पहली झलक दिखाई।
यह भी पढ़े -'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात
राहा की वजह से 'रामायण' के लिए उत्साहित रणबीर
रणबीर कपूर ने कॉमिक-कॉन में अपना डेब्यू किया। वे यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ 'रामायण' के भव्य लॉन्च के लिए बॉलरूम 20 के बड़े स्टेज पर मौजूद रहे। एक घंटे तक चली इस प्रेजेंटेशन में स्टार्स ने अपनी फिल्म के बारे में बताया और अपने किरदारों पर खुलकर बात की। फैंस के साथ बातचीत के दौरान रणबीर ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे बेटी राहा कपूर की वजह से भी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
यह भी पढ़े -'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी
बोले- 'बड़े पर्दे पर राहा पहली फिल्म देखेगी'
रणबीर कपूर ने फिल्म 'रामायण' को लेकर बात की और कहा कि उन्हें इंतजार है कि बेटी राहा कपूर यह फिल्म देखे। बड़े पर्दे पर यह राहा की पहली फिल्म होगी। दरअसल, इवेंट में रणबीर से बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति के बारे में सिखाने के लिए उन्हें यह फिल्म दिखाने ले जाने के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बेटी को यह फिल्म दिखाने ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह बड़े पर्दे पर उसकी पहली फिल्म होगी'।
Created On :   24 July 2026 1:15 PM IST












