Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में पति की एंट्री पर ये बोलीं आकांक्षा चमोला-'गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एक हर रोज एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने अपने पति गौरव खन्ना को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया। शो में गौरव की सरप्राइज एंट्री को लेकर आकांक्षा खुश नजर नहीं आईं उन्होंने गौरव को 'अजनबी' बताते हुए कहा कि उनके आने से उन्हें कोई खास खुशी नहीं हुई। इससे अच्छा उनके परिवार से कोई आ जाता तो अच्छा रहता।
यह भी पढ़े -यूके में शूट हुई अली अब्बास जफर की नई फिल्म, बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे का दिखेगा कड़ा मुकाबला
'लॉक अप 2' में पति गौरव की एंट्री से खुश नहीं आकांक्षा
दरअसल हाल ही के एपिसोड में धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा गेस्ट के तौर पर आई थीं। इसके बाद आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा इस बारे में बात करती नजर आईं। इसी दौरान आकांक्षा ने कहा कि गौरव खन्ना की जगह उनके माता-पिता या उनका पालतू कुत्ता भी आ जाता, तो वो कहीं ज्यादा खुश होतीं। बताचीत में श्रेया कालरा ने आकांक्षा से कहा, 'तुम्हारा भी आ गया, इसका भी आ गया। मुझे भी थोड़ी देर के लिए मेरा बॉयफ्रेंड चाहिए। इस पर आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'मेरा तो एक्स आया था। वरुण (लैला) भी हंस रहा था, कह रहा था, 'तेरा फैमिली कहां आया? तेरे पास तो एक अजनबी आया था। आकांक्षा की ये बात सुनकर वहां मौजूद श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और खुद आकांक्षा भी जोर-जोर से हंसने लगीं।
आकांक्षा ने आगे कहा, 'उससे (गौरव) अच्छा होता कि मेरे परिवार में से कोई आ जाता।' जब श्रेया ने उनसे इसकी वजह पूछी, तो उन्होंने कहा, 'मुझे उस वक्त अपने किसी अपने की जरूरत थी। मुझे उनके लिए नहीं, बल्कि अपने सुकून और कम्फर्ट के लिए किसी करीबी से मिलना था।'
यह भी पढ़े -कुणाल कामरा के बयान पर अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा बोलीं- सिर्फ छात्रों से जुड़े मुद्दों पर हो चर्चा
'गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता'
आकांक्षा ने आगे कहा, 'अगर मेरी मम्मी, पापा या फिर मेरा कुत्ता ही मुझसे मिलने आ जाता, तो मैं ज्यादा खुश होती। उनकी ये बात सुनते ही श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और दोनों जोर-जोर से हंसने लगीं। आकांक्षा का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनपर भड़कते नजर आ रहे हैं।
Created On :   24 July 2026 2:40 PM IST












