'Ramayana' Trailer: सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते टला रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर? मेकर्स ने पोस्ट कर बताई वजह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नितेश तिवारी की 'रामायण' साल की मच अवेटेड फिल्म में से एक है। फिल्म की रिलीज के लेकर हर कोई एक्साइटेड है। बीते दिनों भारत में भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर ट्रेलर को अभी रिलीज नहीं किया गया है। आज फिल्म का ट्रेलर पब्लिकलि रिलीज होना था लेकिन अब लगता है की रिलीज को टाल दिया गया है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े -'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी
निर्माता नमित मल्होत्रा ने शेयर किया पोस्ट
फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने यह जानकारी साझा की है कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ उनका कोलैब हुआ है। निर्माता ने लिखा है, 'आज हमारी 'रामायण' के लिए एक बहुत खास पल है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से 'रामायण' को दुनियाभर में ले जाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है। इसी वजह से, हम अब अपना ट्रेलर बाद में दुनियाभर में लॉन्च करेंगे। भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब रामायण को किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा'।
उन्होंने आगे लिखा है, 'इससे दुनिया भर के लोगों के लिए हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की खूबियों को जानने का दरवाजा खुलेगा। इसे मुमकिन बनाने में मदद करने के लिए मैं रामायण के सभी फैंस और इसमें यकीन रखने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं। हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं। आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए अपनी बेहतर कोशिश करें। जय हिंद'।
यह भी पढ़े -सोनी पिक्चर्स करेगी 'रामायण' का वैश्विक वितरण, नमित मल्होत्रा ने शेयर की खास जानकारी
क्या 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के साथ रिलीज होगा ट्रेलर?
नमित मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में सोनी पिक्टर्स के साथ कोलैब का जिक्र किया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर अब 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के साथ दुनियाभर में रिलीज किया जा सकता है। दरअसल, टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत इस हॉलीवुड फिल्म के वितरण का जिम्मा सोनी के पास हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 31 जुलाई को फिल्म की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में 'रामायण' का ट्रेलर अटैच किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से या किसी आधिकारिक सूत्र से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
Created On :   24 July 2026 11:18 AM IST












