Entertainment News: मलाइका अरोड़ा ने जताई खेसारी लाल यादव से नाराजगी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर तो कभी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका इस बार एक वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर खबरों में हैं।
दरअसल, भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के एक वीडियो पर मलाइका अरोड़ा ने नाराजगी जाहिर की है। वीडियो में एक श्वान के साथ किए गए व्यवहार पर सवाल उठाते हुए मलाइका ने आपत्ति जताई। उन्होंने जानवरों के प्रति संवेदनशीलता बरतने की बात कही। मलाइका अरोड़ा पशु प्रेम के लिए भी जानी जाती हैं। वह कई मौकों पर जानवरों के प्रति दया और जिम्मेदारी दिखाने की अपील कर चुकी हैं।
यह भी पढ़े -यादों में पन्नालाल घोष जिनके बांसुरी में किए प्रयोग से बदल गया भारतीय शास्त्रीय संगीत का इतिहास
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकारों में शामिल हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि मलाइका ने यह भी कहा कि वह उन्हें नहीं जानती।मलाइका की इस प्रतिक्रिया के बाद जानवरों से बुरे बर्ताव को लेकर बहस और चर्चाओं का दौर जारी है।
Created On :   23 July 2026 10:28 PM IST












