Janhvi Kapoor With Shikhar Pahariya: लंदन की सड़कों पर बॉयफ्रेंड शिखर के साथ चिल करती नजर आईं जान्हवी कपूर, ब्लैक और ऑलिव ग्रीन कॉम्बिनेशन के आउटफिट में लगीं डैशिंग!

- लंदन की सड़कों पर टहलते हुए नजर आए जान्हवी और शिखर
- दोनों ने पहन रखे थे चिल आउटफिट्स
- वीडियो हो रहा वायरल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया कई वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कभी भी इसकी खुलकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। साथ ही उनके वीडियोज को देखते हुए ये जरूर साबित हो गया है कि दोनों एक दूसरे के साथ हैं। जान्हवी कपूर और शिखर दोनों एक साथ लंदन की सड़कों पर एक साथ आराम से टहलते हुए नजर आए हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे और रोमांटिक अंदाज में टहलते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
क्या है जान्हवी और शिखर के वीडियो में?
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का वायरल वीडियो लंदन की सड़कों से सामने आया है। वीडियो में दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे और दोनों एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए थे। दोनों बहुत ही रोमांटिक अंदाज में टहलते हुए नजर आ रहे थे और खुश दिख रहे थे। वीडियो में जान्हवी और शिखर के साथ उनकी बहन खुशी कपूर भी दिखी हैं।
क्या था लव बर्ड्स का लुक?
सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ कितने कंफर्टेबल हैं और चिल मोड में हैं। दोनों के लुक्स पर ध्यान दें तो, जान्हवी ने ब्लैक कलर का ट्यूब टॉप पहना था, जिसको उन्होंने कार्गो पैंट के साथ पेयर किया हुआ था। वहीं, शिखर पहाड़िया ने टी-शर्ट के साथ पैंट पहनकर कैजुअल लुक नजर में दिखे हैं। इनके अलावा, खुशी कपूर भी सिंपल लुक में नजर आई हैं।
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
दोनों के वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने कहा कि, बाहर जाकर खुलेआम सड़क में घूम रहे हैं। तो वहीं, दूसरे ने कहा कि, अपने देश में सिक्योरिटी चाहिए। वहीं, कई लोगों ने दोनों को काफी पसंद भी किया है। एक ने कहा कि, सबसे अच्छी जोड़ी है।
यह भी पढ़े -भाषा विवाद मामला कमल हासन को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, कर्नाटक में रिलीज होगी ‘ठग लाइफ’
Created On :   19 Jun 2025 5:01 PM IST