अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू को इस साल अपने पहले बच्चे का इंतजार

Actress Kajal Aggarwal and her husband Gautam Kitchlew are expecting their first child this year.
अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू को इस साल अपने पहले बच्चे का इंतजार
बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू को इस साल अपने पहले बच्चे का इंतजार

डिजि्टल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री काजल अग्रवाल प्रेगनेंट हैं, यह जानकारी उनके पति गौतम किचलू ने सोशल मीडिया पर दी। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। हालांकि, शनिवार की शाम को किचलू ने पुष्टि की है कि वे 2022 में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। किचलू ने इंस्टाग्राम पर काजल की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, मुझे 2022 का इंतजार है। साथ ही एक इमोजी साझा की।

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अक्टूबर 2020 में मुंबई में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजल चिरंजीवी की आचार्य में तेलुगु स्टार राम चरण के सह-कलाकार के रूप में दिखाई देंगी। उनके पास घोस्टी, उमा और हे सिनामिका भी हैं। बॉलीवुड में काजल संजय गुप्ता की जॉन अब्राहम स्टारर गैंगस्टर ड्रामा मुंबई सागा में नजर आई थीं।

(आईएएनएस)

Created On :   2 Jan 2022 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story