Elvish Yadav House Firing: यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर हुई 12 राउंड फायरिंग, दो बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

- यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर हुई 12 राउंड फायरिंग
- दो बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया सेलेब्स एल्विश यादव को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में उनके घर पर फायरिंग हुई है। घटना में अभी तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है। ये घटना रविवार सुबह 5 बजे की है। उनके घर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाई एल्विश के घर पर 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई है। एल्विश के घर पर गोलियां चलने की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
एल्विश यादव के पिता ने दी जानकारी
एल्विश यादव के पिता ने आजतक से बातचीत में बताया कि जिस समय फायरिंग हुई घर में एल्विश नहीं थे लेकिन बाकी पूरा परिवार मौजूद था। सभी लोग सो रहे थे जब बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस आई उन्होंने पूरी तफ्तीश की। लेकिन इस फायरिंग की घटना से पहले घरवालों या एल्विश को कोई धमकी नहीं मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में घर की गेट के बाहर खड़े दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं। ये घटना रविवार सुबह 5 बजे की है। उनके घर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाई। एल्विश के घर पर 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई है।
फाजिलपुरिया के घर पर भी हुआ था हमला
एल्विश से पहले हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर 14 जुलाई 2025 की शाम करीब 5:50 बजे फायरिंग की घटना सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था हालांकि बाद में पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना के होने से साफ इनकार किया था। बता दें कि, फाजिलपुरिया एल्विश यादव के अच्छे दोस्त हैं।
जब विवादों में घिरे एल्विश यादव
एल्विश यादव कई बार विवादों में भी आ चुके हैं। एल्विश यादव ने एक बार होटल में एक फैन को थप्पड़ मारा था। इसके अलावा उन्होंने यूट्यूबर मैक्सटर्न को भी थप्पड़ मारा था जिसकी वजह से वो विवादों में घिरे थे। इसके अलावा एल्विश पर रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप भी लगा था। इस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब वो जमानत पर बाहर हैं। एल्विश पर एक बार सड़क से गमला चोरी करने का आरोप भी लगा था।
Created On :   17 Aug 2025 10:51 AM IST