फिल्म कलेक्शन: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रजनीकांत की 'कुली' बनीं सबसे बड़ी ओपनर, पहले दिन 150 करोड़ के पार, वॉर 2 का रहा ऐसा हाल

- रजनीकांत की 'कुली' बनीं सबसे बड़ी ओपनर
- पहले दिन 150 करोड़ के पार
- वॉर 2 का रहा ऐसा हाल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। एक ओर है सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और दूसरी ओर है ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’। दोनों ही सुपरस्टार की फिल्म के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है। दोनों ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन किया था वहीं दोनों फिल्म से सभी शोज फुल भी थे। लेकिन कॉलीवुड के स्टार रजनीकांत ने आते ही बवाल काट दिया। इस फिल्म ने पहले ही दिन सभी फिल्मों की छुट्टी कर दी है और 150 करोड़ का कलेक्शन के साथ साल की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है। वॉर 2 की शुरुआत भी अच्छी रही है लेकिन कुली के आगे इस फिल्म का कैज थोड़ा कम नजर आ रहा है।
कुली कलेक्शन
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ को लेकर शुरू से ही काफी बज बना हुआ था। यही वजह रही कि जब फिल्म रिलीज हुई तो रजनी फैंस थिएटर्स में दौड़ पड़े। ‘कुली’ ने अपने पहले ही दिन भारत में कुल 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर डाला है। इसमें 45 करोड़ तमिल भाषा में, 15 करोड़ तेलुगु में और 4.5 करोड़ रुपए हिंदी भाषा में कमाए। जबकि कन्नड़ में ‘कुली’ सिर्फ 5 लाख रुपए का कलेक्शन कर पाई है।
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके 'कुली' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ''कुली' ने भारत में पहले दिन 68-70 करोड़ की कमाई की सभी वर्जन में। हिंदी वर्जन ने बहुत कम शो के बावजूद 5.50-6.50 करोड़ की कमाई की। वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 150+ करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
EARTH-SHAKING START!
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) August 14, 2025
#Coolie smashes ₹ 68-70 Cr Nett Day 1 in India (Early Est) All Versions
Hindi version packs ₹ 5.50-6.50 Cr despite bare-minimum shows.
WW GROSS - ₹ 150+ CR
BIGGEST OPENER FOR A TAMIL FILM BOTH IN INDIA AND WORLDWIDE
HISTORY WRITTEN!…
वॉर 2 कलेक्शन
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। अब ‘वॉर 2’ के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। ‘वॉर 2’ ने अपने पहले दिन 52.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा जरूर हासिल किया, लेकिन रजनीकांत की ‘कुली’ से पीछे रह गई।
Created On :   15 Aug 2025 11:09 AM IST