वीकएंड गुजरने के बाद भी सलमान खान के 'प्रेम' पर भारी पड़ सकती है रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, लेकिन टॉप टेन में भाईजान को पछाड़ पाना है मुश्किल!

Brahmastras earnings can go more than 180 crores, yet will not break Salmans record
वीकएंड गुजरने के बाद भी सलमान खान के 'प्रेम' पर भारी पड़ सकती है रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, लेकिन टॉप टेन में भाईजान को पछाड़ पाना है मुश्किल!
ब्रह्मास्त्र पर भारी भाईजान वीकएंड गुजरने के बाद भी सलमान खान के 'प्रेम' पर भारी पड़ सकती है रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, लेकिन टॉप टेन में भाईजान को पछाड़ पाना है मुश्किल!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म के आने से पहले ही सोशल मीडिया पर बॉयकाट ट्रेंड ने इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी थी लेकिन उसका प्रभाव नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जोरदार कलेक्शन किया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। हालांकि ब्रह्मास्त्र की रफ्तार पर सोमवार को थोड़ी सी लगाम जरूर लगी है।

भारत में पहले तीन दिन में 124 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी ब्रह्मास्त्र ने सोमवार को 16.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। जो कि रविवार की अपेक्षा 60 फीसदी कम हुआ है। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह बिताने के बाद ब्रह्मास्त्र के आंकड़े ठीकठाक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी ब्रह्मास्त्र का पहले हफ्ते का कलेक्शन भी रिकॉर्ड तोड़ पाएगा?

मंगलवार को इतने करोड़ की हुई कमाई

बॉलीवुड की हाल ही में कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद ब्रह्मास्त्र को लेकर भी कुछ ऐेसी ही अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लग गया और ब्रह्मास्त्र ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मंगलवार के लिए एडवांस बुकिंग से ग्रॉस कलेक्शन 5.93 करोड़ रूपए है। सोमवार को 6.87 करोड़ रूपए की बुकिंग हुई थी। जिसके मुकाबले थोड़ी सी गिरावट आई है। इस साल रिलीज हुई बड़ी फिल्मों केजीएफ2 और आरआरआर के कलेक्शन में एक ट्रेंड रहा है।

सोमवार की तुलना में मंगलवार को इनके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलती है फिर गुरूवार तक थोड़ा-थोड़ा गिरते ही जाते हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो सोमवार के 16.50 के मुकाबले मंगलवार यानी चौथे दिन कलेक्शन 13-14 करोड़ के बीच रह सकता है। यानी कि अगर हिसाब लगाया जाए तो कम से कम देश में 140.99 करोड़ कलेक्शन कर चुकी ब्रह्मास्त्र मंगलवार तक 150 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर सकती है। 

फर्स्ट वीक कलेक्शन वाली फिल्में

अगर बॉलीवुड के टॉप फर्स्ट वीक कलेक्शन वाली फिल्म की बात करें तो वह ऋतिक रोशन व टाइगर श्रॉफ की वॉर फिल्म है। पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई की है। गौरतलब है कि यह फिल्म एक सप्ताह में 238 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ओपनिंग वीक में अभी तक सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की 10 लिस्ट आपके सामने है। 

 

फिल्म का नाम ओपनिंग वीक में कलेक्शन
 वॉर

238.35 करोड़ रुपए

 सुल्तान

229.16 करोड़ रुपए

 टाइगर जिंदा है

206.04 करोड़ रुपए

 संजू

202.51 करोड़ रुपए

 दंगल

197.54 करोड़ रुपए

 धूम 3

188.99 करोड़ रुपए

 बजरंगी भाईजान

184.62 करोड़ रुपए

 पीके

183.09 करोड़ रुपए

 भारत

180.05 करोड़ रुपए

 प्रेम रतन धन पायो

172.82 करोड़ रूपए

 

आंकड़ों के हिसाब अगर "ब्रह्मास्त्र" के फर्स्ट वीक कलेक्शन का अनुमान देखें तो आमिर खान की "पीके" और सलमान खान की "भारत" को पीछे छोड़ सकती है। अगर ब्रह्मास्त्र ने कम भी कमाई की तो अनुमान के हिसाब से टॉप 10 में पहुंच सकती है। हालांकि अभी ये तय माना जा सकता है कि ब्रह्मास्त्र पहले हफ्ते में सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो को टॉप टेन की लिस्ट से बाहर कर सकती है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते के सुल्तान हमेशा सलमान खान ही रहे हैं। जिनकी फिल्मों को लाख कोशिशों के बावजूद ये मचअवटेड, मल्टी स्टारर और मेगा बजट मूवी नहीं पछाड़ पा रही।

 

 

 

 

 

Created On :   13 Sep 2022 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story