COMEDY SHOW: कपिल शर्मा शो में हो रही डॉ. गुलाटी की वापसी, एक बार फिर साथ हंसाएगी जोड़ी

corona virus lockdown kapil sharma show kapil sharma sunil grover kapil sharma and sunil grover reunite for lockdown after mahabharta ramayan and shaktimaan
COMEDY SHOW: कपिल शर्मा शो में हो रही डॉ. गुलाटी की वापसी, एक बार फिर साथ हंसाएगी जोड़ी
COMEDY SHOW: कपिल शर्मा शो में हो रही डॉ. गुलाटी की वापसी, एक बार फिर साथ हंसाएगी जोड़ी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कलर्स टीवी कपिल शर्मा शो के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। अब इस शो में एक बार फिर डॉ. गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर की वापसी हो रही है। इस वापसी के साथ ही कपिल और सुनील ग्रोवर एक साथ दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। लड़ाई के बाद से ही फैंस को इस जोड़ी को फिर से साथ में देखने का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि ये जोड़ी किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम नहीं कर रही है।

जमेगी कपिल और सुनील की जोड़ी
दरअसल, कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से पूरा देश घरों में कैद है। यहां तक कि फिल्म से लेकर टीवी शोज की शूटिंग भी बंद है। अब ऐसे में दर्शकों के मनोरंजन का ख्याल रखते हुए टीवी शोज के पुराने एपिसोड को री-टेलिकास्ट किया जा रहा है। इसी कड़ी में रामायण, महाभारत और शक्तिमान के बाद अब कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड को भी दोबारा से टेलिकास्ट किया जाने वाला है। 

LOCKDOWN: परिवार संग रामायण देख रहे "राम" सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड भी टीवी पर आ रहे हैं। यानी कि इस लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर से प्रशंसक गुत्थी और मशहूर गुलाटी को टीवी पर देख पाएंगे। लड़ाई के बाद कपिल शर्मा और सुनील ने वापसी तो नहीं की, लेकिन अक्सर ही दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ कनेक्ट होते दिखाई देते हैं।

CONFIRM: टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, बनेगा सीक्वल, एक्टर ने दी जानकारी

बता दें, सुनील ग्रोवर के लिए द कपिल शर्मा शो का मंच उनके करियर के लिहाज से टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ था। उनके किरदार मशहूर गुलाटी, गुत्थी और रिंकू भाभी को खूब पसंद किया गया था।

Created On :  

Tags

Next Story