साउथ के सुपरस्टार अदिवि शेष स्टारर मेजर की मुंबई में रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग, पहुंचे सेलेब्स

मेजर स्पेशल स्क्रीनिंग साउथ के सुपरस्टार अदिवि शेष स्टारर मेजर की मुंबई में रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग, पहुंचे सेलेब्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अदिवि शेष की फिल्म मेजर ने इस शुक्रवार सिनेमाघरो में दस्तक दे दी है। फिल्म मुंबई हमलो के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उनीकृष्णन की लाईफ पर आधारित है। फिल्म में साई मांजरेकर भी मुख्य भूमिका मे नजर आने वाली हैं। बीते दिन मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के इवेंट का आयोजन किया गया। स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई बड़े  सितारे पहुंचे। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के लीड एक्टर्स अदिवि शेष और साई मांजरेकर ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए दोनो ने बॉलीवुड सिंगर केके की मौत पर दुख जताया। अदिवि शेष ने अलग अलग शहरो में फिल्म की स्क्रीनिंग पर ऑडियंस के रिएक्शन के बारे में मीडिया को बताया। मेजर हिन्दी के अलावा 3 भाषाओ में रिलीज होने जा रही है।

Created On :   3 Jun 2022 11:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story