ट्रेड ऐनालिस्ट ने खोली बॉलीवुड का पोल, बुरी तरह पिटने वाली हैं लाल सिंह चड्डा और रक्षा बंधन 

Trade analyst exposed Bollywoods poll, Lal Singh Chaddha and Raksha Bandhan are going to be beaten badly
ट्रेड ऐनालिस्ट ने खोली बॉलीवुड का पोल, बुरी तरह पिटने वाली हैं लाल सिंह चड्डा और रक्षा बंधन 
बॉलीवुड का झूठ हुआ बेनकाब! ट्रेड ऐनालिस्ट ने खोली बॉलीवुड का पोल, बुरी तरह पिटने वाली हैं लाल सिंह चड्डा और रक्षा बंधन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रक्षा बंधन के खास मौके पर बॉलीवुड की दो हाई बजट फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली हैं। जहां आमिर खान चार साल बाद अपनी फिल्म लाल सिंह चड्डा से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस साल अपनी तीसरी फिल्म रक्षा बंधन लेकर आने वाले हैं।  

दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग को लेकर अलग-अलग अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और दोनों ही फिल्मों के टिकट्स तेजी से बुक हो रहे हैं। लेकिन अब ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

तरण आदर्श ने खोली एडवांस बुकिंग की पोल 

लाल सिंह चड्डा और रक्षा बंधन के रिलीज होने से एक दिन पहले ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बॉलीवुड की पोल खोल दी है। तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा, अच्छा-अच्छा बताना बंद कीजिए, सच्चाई सामने रखिए। लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की "अडवांस बुकिंग" उम्मीद से भी कम है। दोनों का पहला दिन स्ट्रॉन्ग बनाने में स्पॉट बुकिंग, पहुंचने वाली ऑडियंस और माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करेगा। 

पहले भी आईं थी झूठी बुकिंग की खबरें 

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी कई ट्वीट्स वायरल हो रही थी, जिसमें कहा जा रहा था कि फिल्मों की फेक बुकिंग चल रही है। कई यूर्जस ने सोशल मीडिया पर बुकिंग अपडेट्स साझा करते हुए बताया था कि हर शो मे टिकट बुकिंग पैटर्न एक जैसा ही है। वही केआरके ने भी दावा किया था कि लाल सिंह चड्डा फिल्म की पार्टनर पीवीआर अच्छा बिजनेस दिखाने के लिए गलत बुकिंग अपडेट्स दिखा रही है। 

दोनों ही सुपरस्टार्स हैं फिल्म को लेकर नर्वस 

दोनों ही सुपरस्टार्स आमिर खान और अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर काफी नर्वस हैं। जहां आमिर खान चार साल से लाल सिंह चड्डा फिल्म पर मेहनत कर रहे हैं। जिसके रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर बॉयकॉट किया जा रहा है। वहीं अक्षय कुमार इससे पहले अपनी दोनों ही फिल्में बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बुरी करह पिटने के बाद एक फैमली फिल्म रक्षा बंधन से फैंस को खुश करना चाहेंगे। 

बता दें फिल्म लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की ऑफिशियल रीमेक है। जबकि रक्षा बंधन एक भाई और उसकी चार बहनों की कहानी है। 
 

Created On :   10 Aug 2022 3:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story