हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर का टोनी स्टार्क करैक्टर क्यों है अब तक का सबसे खास

Why is Hollywood actor Robert Downey Jrs Tony Stark character the most special of all time
हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर का टोनी स्टार्क करैक्टर क्यों है अब तक का सबसे खास
हैप्पी बर्थडे आयरन मैन हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर का टोनी स्टार्क करैक्टर क्यों है अब तक का सबसे खास

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड के काफी लोकप्रिय किरदार में से एक है आयरन मैन, यह अब तक की सबसे बड़ी और सबसे खास फ्रेंचाइजी में से एक क्यों है, इस बात का जवाब हैं ये रोल प्ले करने वाले एक्टर। रॉबर्ट डाउनी जूनियर हॉलीवुड के दिग्गज और आइकन माने जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। वह जब टोनी स्टार्क के रूप में स्क्रीन पर आएं, ये बात हॉलीवुड के लिए एक संकेत था कि मार्वल कुछ अविश्वसनीय लेकर आ रहा है।

डाउनी एक ऐसे एक्टर हैं जो स्क्रीन पर कॉमेडी से लेकर गंभीर भूमिकाओं तक कुछ भी करने की क्षमता रखते हैं। वह बखूबी जानते हैं कि फिल्म कैसे चुननी है। आयरन मैन में उनके परफॉरमेंस को देखते हुए यह साफ है कि एक एक्र के रूप में उनके पास सभी स्किल मौजूद है। कहा जाता है, टोनी स्टार्क निश्चित रूप से रॉबर्ट डाउनी जूनियर की अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं में से एक है।

जब भी कोई रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बारे में सोचता है, तो सबसे पहले टोनी स्टार्क का करैक्टर ही उनके दिमांग में आता है। डाउनी ने सात फिल्मों में रोल निभाएं हैं, और इन्हें देखने के बाद, एक्टर और उनकी भूमिका इतनी जुड़ी हुई नजर आती है कि, उसे अलग करना काफी मुश्किल है, कई मायनों में दोनों एक जैसे ही दिखाई देते हैं। उनके करैक्टर इतने दमदार होते हैं कि वह आपको कुछ भी विश्वास दिला सकते हैं।

एक्टिंग कैरियर को मिला किक-स्टार्ट
जब रॉबर्ट डाउनी जूनियर को 2008 में पहली आयरन मैन फिल्म में टोनी स्टार्क के रूप में लिया गया था, तो कई फैंस को संदेह था कि एक्टर एक प्यारे सुपरहीरो की भूमिका निभा सकते हैं या नहीं। आखिरकार, 80 के दशक में एक्टिंग शुरू करने के बाद से डाउनी का करियर कानूनी मुद्दों और ड्रग्स के मामलों में फंसा नजर आया। MCU को किक-स्टार्ट करने से पहले, उन्होंने वंडर बॉयज और जोडियक अंडर हिज बेल्ट जैसी फिल्मों के साथ अपने करियर को रिस्टार्ट करना शुरू किया था। लेकिन जब आयरन मैन सिनेमाघरों में आई तो यह बात साफ हो गई कि रॉबर्ट डाउनी टोनी स्टार्क की भूमिका निभाने के लिए एकदम सही पसंद थे। दरअसल, डाउनी ने आयरन मैन के साथ ही करियर में फिर से वापसी की।

टोनी स्टार्क एक ऐसा किरदार है जो रॉबर्ट डाउनी जूनियर के जीवन की पहचान है। एक ऐसा एक्टर जो अंधेरे में कहीं खो गया था उसे फिर से उठने का मौका मिला। डाउनी की तरह, स्टार्क का टैलेंट उसे ऐसी जगह पर ले जाता है, जिसे समझना ज्यादातर लोगों के लिए मुश्किल है। डाउनी को इस भूमिका के लिए बेस्ट चॉइस माना जाता है। 
 

Created On :   4 April 2022 6:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story