अपकमिंग फिल्म: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का 'परफेक्ट' गाना हुआ रिलीज, वरुण-जाह्नवी और गुरु रंधावा ने मचाया धमाल

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का परफेक्ट गाना हुआ रिलीज, वरुण-जाह्नवी और गुरु रंधावा ने मचाया धमाल
  • 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का 'परफेक्ट' गाना हुआ रिलीज
  • वरुण-जाह्नवी और गुरु रंधावा ने मचाया धमाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के गानों को भी सोशल मीडिया पर काफी रिक्रिएट किया जा रहा है। वहीं आज फिल्म का एक नया गाना 'परफेक्ट' रिलीज किया गया है। इस गाने में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है।

नया गाना हुआ रिलीज

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का एक नया गाना 'परफेक्ट' आज रिलीज कर दिया गया है। इसका संगीत और बोल गुरु, गिल मछराई और रोनी अजंली ने बनाए हैं। दिलमान ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'परफेक्ट' गाने में जाह्नवी कपूर का हॉट लुक और वरुण का धमाकेदार डांस फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

फिल्म स्टार कास्ट

शशांक खेतान के डायरेक्शनमें बनी और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं क्योंकि फिल्म में फैंस को वरुण की हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बदरीनाथ की दुल्हनिया वाली वाइब मिल रही है।

Created On :   18 Sept 2025 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story