Ravi Kishan viral video: ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ लाइन वायरल होने पर रवि किशन ने दिया रिएक्शन, वीडियो रीपोस्ट कर कही ये बात

‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ लाइन वायरल होने पर रवि किशन ने दिया रिएक्शन, वीडियो रीपोस्ट कर कही ये बात
एक्टर और सांसद रवि किशन लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके कई सारे फनी और पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग उन पर जमकर रील भी बना रहे हैं। अगर आपने अभी तक रवि किशन के मीम्स इंटरनेट पर नहीं देखे हैं, तो सच में आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर और सांसद रवि किशन लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके कई सारे फनी और पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग उन पर जमकर रील भी बना रहे हैं। अगर आपने अभी तक रवि किशन के मीम्स इंटरनेट पर नहीं देखे हैं, तो सच में आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। एक्टर और सांसद रवि किशन ने सबको बता दिया है कि पैसा कैसे कमाया जाता है- उसके पीछे भागे बिना। उनका फॉर्मूला बिल्कुल सिंपल है- पहले पहचान बनाओ, पैसा अपने आप पीछे आएगा। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है अब एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है।

मनी फॉलोज माई ब्रदर

दरअसल, ये लाइन उन्होंने हाल ही में राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में कही थी, जो अब इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो चुकी है। बातचीत के दौरान राज शमानी ने उनसे पूछा कि वो क्या ज्यादा चाहते हैं- पहचान या पैसा? इस पर रवि किशन ने तुरंत जवाब दिया, ‘पहचान...मनी फॉलोज माई ब्रदर।’ बस फिर क्या था, यही लाइन ट्रेंड बन गई और हर जगह मीम्स बनने लगे।

रवि किशन ने दिया रिएक्शन

रवि किशन जिस पार्टी से जुड़े हैं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी इस क्लिप को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया, खासकर जेन जी को ध्यान में रखते हुए। रवि किशन ने इसे रीपोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अच्छी पहचान पैसे से ज्यादा कीमती होती है- पब्लिलियस सिरस। पहचान और पैसा आपस में जुड़े होते हैं, लेकिन असली मायने में पहचान ही सबसे ऊपर होती है।’

Created On :   9 Aug 2026 12:34 PM IST

Tags

Next Story