Sunday Box Office: 400 करोड़ पार हुई फिल्म 'स्पाइडर-मैन 4' की कमाई, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस संडे सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्में मौजूद है। इनमें मार्वल की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' और क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' से लेकर लेटेस्ट रिलीज पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' और साउथ इंडियन फिल्म 'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म 'स्पाइडर-मैन 4' रिलीज के पहले दिन से शानदार कलेक्शन कर रही है।
यह भी पढ़े -जब सिनेमा के महारथी पी. जयराज ने खो दी थी जीवनभर की जमा पूंजी, जिनके नाम दर्ज है लंबे फिल्मी करियर का रिकॉर्ड
'ओह माय डॉग' संडे कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक इंसान और कुत्ते के बीच के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। इसने रिलीज के दिन 90 लाख रुपये कमाए और शनिवार को 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.25 करोड़ कमाए हैं इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 3 दिनों की नेट कमाई अब 3.25 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढ़े -बेटे लक्ष्य का पिता बनने के सफर पर बोले तुषार कपूर, कहा-'जब चाहा तभी पिता बना, वह मेरे लिए आशीर्वाद की तरह'
'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन' संडे कलेक्शन
साउथ इंडियन फिल्म 'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन' भी 'ओह माय डॉग' के साथ 7 अगस्त को रिलीज हुई थी।इसने पहले दिन 4.40 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार को 6.70 करोड़ रुपये की कमाई की। लोकेशन कनगराज और वामिका गब्बी की इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 9.55 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की कुल कमाई अब 20.95 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढ़े -दिवंगत बहन राधिका की याद में हर सुबह खास रस्म निभाते हैं विकास खन्ना, 'शेखर टुनाइट' में किया खुलासा
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे संडे कलेक्शन
मार्वल की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.74 करोड़ की कमाई की थी। वहीं इसके बाद 9वें दिन इसने 15 करोड़ कमाए जबकि 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को इसका कलेक्शन 31 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 34.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई अब 415.45 करोड़ रुपये हो गई है।
धमाल 4 संडे कलेक्शन
अजय देवगन की धमाल 4 ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है लेकिन इस फिल्म में दर्शक अब भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिलीज के पांचवें संडे यानी 31वें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ कमाए। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 31 दिनों की कुल नेट कमाई अब 165.95 करोड़ रुपये हो गई है।
Created On :   10 Aug 2026 11:00 AM IST












