25 Years Of Dil Chahta Hai: फिल्म दिल चाहता है को पूरे हुए 25 साल, फरहान अख्तर ने शेयर किया खास नोट, जानें क्या कुछ लिखा

फिल्म दिल चाहता है को पूरे हुए 25 साल, फरहान अख्तर ने शेयर किया खास नोट, जानें क्या कुछ लिखा
2001 में रिलीज हुई एक्टर आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की आइकोनिक फिल्म ‘दिल चाहता है’ को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। फिर भी इस फिल्म का जादू आज भी फैंस के दिलों में मौजूद है। फिल्म के गानों पर लोग आज भी वाइव करते हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 2001 में रिलीज हुई एक्टर आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की आइकोनिक फिल्म ‘दिल चाहता है’ को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। फिर भी इस फिल्म का जादू आज भी फैंस के दिलों में मौजूद है। फिल्म के गानों पर लोग आज भी वाइव करते हैं। इस खास मौके पर फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

फरहान अख्तर ने शेयर की खास पोस्ट

‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर एक्टर फरहान अख्तर ने एक खास पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंंने फिल्म के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी। साथ ही इमोशनल कैप्शन लिखते हुए उन्होंने कहा- ‘यकीन ही नहीं हो रहा कि 25 साल हो गए… आकाश, समीर और सिड तो आज भी वैसे ही लगते हैं, जैसे एक दिन भी बड़े नहीं हुए। दिल से शुक्रिया आप सभी दर्शकों का, जिन्होंने इसे आज तक जिंदा रखा और इतना खास बनाए रखा। आप सबको ढेर सारा प्यार।’

बता दें कि यही वो फिल्म थी, जिससे फरहान अख्तर ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लेकर दिलचस्प बात यह है कि फरहान ने अपनी पहली फिल्म तब लिखी थी जब वह जीवन को लेकर उलझन में थे।

फरहान के इस खास पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी इमोशनल कमेंट किए हैं। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जोया अख्तर ने लिखा- 'अरे वाह! कितना मजा आया था।' एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने कमेंट किया- 'मेरे लिए तो यही फिल्म सबसे बेहतरीन है।' वहीं एक्टर सिकंदर खेर ने फिल्म को कल्ट क्लासिक बताया और लिखा- 'इस फिल्म के लिए बधाई और शुक्रिया।'

Created On :   10 Aug 2026 3:24 PM IST

Tags

Next Story