Amruta Khanvilkar On Divorce Rumors: पति हिमांशु से तलाक की खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी

पति हिमांशु से तलाक की खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
एक्ट्रेस अमृता खानविलकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि उनका और उनके पति हिमांशु मल्होत्रा का तलाक हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस अमृता खानविलकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि उनका और उनके पति हिमांशु मल्होत्रा का तलाक हो रहा है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने तलाक ती खबरों पर रिएक्ट किया है और लीगल नोटिस शेयर कर चेतावनी दी है। अमृता के वकीलों ने सख्त नोटिस जारी करते हुए साफ कहा है कि बिना कंफर्मेशन के दावे करना या उनकी प्राइवेसी में दखल देना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।

तलाक की खबरों पर अमृता खानविलकर ने किया रिएक्ट

उन्होंने कहा, 'हमें पता चला है कि कुछ ऑनलाइन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अमृता खानविलकर और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी बातें शेयर की जा रही हैं, जो झूठी, बदनाम करने वाली और उनकी प्राइवेसी में दखल देने वाली हैं।' लीगल टीम ने आगे कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने की आजादी है, लेकिन इस आजादी का गलत इस्तेमाल करके अमृता के बारे में अफवाहें, बिना पुष्टि वाली बातें या गलत जानकारी फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी किसी भी जानकारी को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

इसमें आगे कहा गया, 'अगर हमारे पास इसके सबूत मिलते हैं, तो ऐसी बातें बनाने, पब्लिश करने या शेयर करने वाले लोगों, संस्थाओं या संगठनों के खिलाफ कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' अमृता की टीम ने आगे कहा, 'ऐसे सभी मामलों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें रिकॉर्ड किया जा रहा है, ताकि सही कानूनी कदम उठाए जा सकें।'


Created On :   10 Aug 2026 4:24 PM IST

Tags

Next Story