Govinda on Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने दिया जवाब, बोले- ‘वो मुझे गालियां देती हैं और मैं सह लेता हूं’

सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने दिया जवाब, बोले- ‘वो मुझे गालियां देती हैं और मैं सह लेता हूं’
बॉलीवुड के हिरो नंबर 1 गोविंदा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता कई बार गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगा चुकी है। हाल ही में उन्होंने शो ‘लॉकअप 2’ में भी इस बारे में बात की थी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के हिरो नंबर 1 गोविंदा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता कई बार गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगा चुकी है। हाल ही में उन्होंने शो ‘लॉकअप 2’ में भी इस बारे में बात की थी। अब गोविंदा ने इन सभी बातों पर खुलकर चर्चा की है और जवाब दिया है।

वो गालियां देती हैं और मैं सह लेता

एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने इन आरोपों को खारिज किया है। लेकिन साथ ही सुनीता की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा, ‘वो मुझे बड़े प्यार से गालियां देती हैं और मैं भी उसे सह लेता हूं। मेरा मानना है कि हम जहां भी हैं, जो भी बने हैं, उसमें उनका बड़ा योगदान है। अगर वो नहीं होतीं तो हम यहां तक नहीं पहुंच पाते। हमारे घर के बच्चों को उन्होंने पाला है और हमेशा उनका ख्याल रखा है।’

सुनीता कई बार कर चुकीं हैं अफेयर्स की बात

बता दें कि ‘लॉकअप 2’ में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है। ची ची के जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं, हीरो-हीरोइन के साथ ऐसा होता है। मैंने इतने साल उनका साथ दिया है, तो मुझे भी एक बेटा मिलने का हक है।’

Created On :   10 Aug 2026 1:04 PM IST

Tags

Next Story