Toxic Trailer: ट्रोलर्स के निशाने पर आया ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, यश के लुक को देखकर यूजर्स ने की रणबीर किया ‘एनिमल’ से कंपेयर

ट्रोलर्स के निशाने पर आया ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, यश के लुक को देखकर यूजर्स ने की रणबीर किया ‘एनिमल’ से कंपेयर
यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर कर रिलीज किया गया। और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। खासकर यश के कुछ बोल्ड सीन और उनका गैंगस्टर लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर कर रिलीज किया गया। और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। खासकर यश के कुछ बोल्ड सीन और उनका गैंगस्टर लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरु हो गई है कई लोगों ने ट्रेलर को पसंद किया है तो वहीं कुछ लोगों ने इसे रणबीर की फिल्म एनिमल से कंपेयर किया है और इसे सस्ती कॉपी बताया है।

रणबीर कपूर से होने लगी तुलना

ट्रेलर देखने के बाद कई लोग यश के लुक और सीन की तुलना रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से करने लगे हैं। 'एनिमल' साल 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों को यश का अंदाज काफी पसंद आया, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि उनका लुक और स्टाइल रणबीर कपूर से मिलता-जुलता है।

एक यूजर ने दोनों फिल्मों के सीन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘यश ने रणबीर को कॉपी करने में पीएचडी कर ली है।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘यह सीन देखकर मुझे 'एनिमल' की याद आ गई।’ कुछ लोगों ने तो 'टॉक्सिक' को सीधे तौर पर 'एनिमल' की कॉपी तक बता दिया। हालांकि, कई फैंस ऐसे भी हैं जो यश का सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यश दिखाएंगे कि असली 'एनिमल' कैसा होता है।’

'टॉक्सिक' कब होगी रिलीज?

'टॉक्सिक' एक पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश और कियारा अडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। रिलीज हुए ट्रेलर में यश डबल रोल में नजर आए। ये फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Created On :   9 Aug 2026 5:00 PM IST

Tags

Next Story