Aamir Khan trolled: कौन बनेगा करोड़पति 18 में हुई आमिर खान की एंट्री, रिलीज हुए प्रोमो पर यूजर्स ने किया एक्टर को ट्रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आमिर खान जल्द ही रियालटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ में नजर आने वाले हैं। इस शो में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा भी दिखाई देंगे। ये तीनों अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन करने पहुंचे हैं, जो 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन इस बीच फैंस का ध्यान किसी और चीज पर चला गया है। सोशल मीडिया पर लोग आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -जब सुनील शेट्टी ने खोला था एक्शन हीरो बनने का राज, बोले- '75 प्रतिशत मेहनत और 25 प्रतिशत किस्मत का है खेल'
आमिर ने पूछा बिग बी से सवाल
KBC 18 के नए प्रोमो में आमिर खान, अमिताभ बच्चन से शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ के बारे में सवाल पूछते नजर आते हैं। आमिर कहते हैं, ‘आपने प्रोमो में कहा है ‘सोचना पड़ेगा’, तो क्या सोचना पड़ेगा?’ इस पर अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में जवाब देते हैं कि इस बार शो आसान नहीं होगा और कंटेस्टेंट्स को दिमाग लगाना पड़ेगा। आमिर भी हंसते हुए कहते हैं, ‘सोचना पड़ेगा सर… वाकई सोचना पड़ेगा।’
यह भी पढ़े -जब पुरुषों के वर्चस्व वाले दौर में सरस्वती देवी ने रचा भारतीय फिल्म संगीत का इतिहास, विरोध से बचने के लिए बदल लिया था नाम
फैंस ने किया ट्रोल
जहां यह बातचीत लोगों को पसंद आ रही है, वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में आमिर की पर्सनल लाइफ पर मजाक करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने लिखा, ‘इनसे पूछो चौथी शादी कब करेंगे?’ तो किसी ने कहा, ‘क्या ये यहां अपनी शादियों की बात करने आए हैं?’ वहीं कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि आमिर को अपनी शादी के बारे में भी ‘सोचना पड़ेगा।’
Created On :   9 Aug 2026 1:02 PM IST












