Upcoming film: विजय सेतुपति की फिल्म Slumdog 33 Temple Road का दूसरा टीजर रिलीज, तब्बू का दिखा दमदार लुक, जानें कब होगी रिलीज

विजय सेतुपति की फिल्म Slumdog 33 Temple Road का दूसरा टीजर रिलीज, तब्बू का दिखा दमदार लुक, जानें कब होगी रिलीज
साउथ स्टार विजय सेतुपति की अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘Slumdog 33 Temple Road’ को लेकर दर्शकों पहले से ही एक्साइटेड है। अब फिल्म में तब्बू के किरदार की झलक सामने आने के बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ स्टार विजय सेतुपति की अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘Slumdog 33 Temple Road’ को लेकर दर्शकों पहले से ही एक्साइटेड है। अब फिल्म में तब्बू के किरदार की झलक सामने आने के बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई है। नए वीडियो में तबू एक दमदार और सख्त अधिकारी के किरदार में नजर आ रही हैं।

तबू बनीं इनकम टैक्स डिप्टी कमिश्नर

फिल्म में तब्बू गौरी हेगड़े का किरदार निभा रही हैं। वह इनकम टैक्स डिप्टी कमिश्नर के रोल में दिखाई देंगी। सामने आई झलक में उनका किरदार काफी निडर और कॉन्फीडेंट से भरा नजर आता है। तबू के डायलॉग और उनका अंदाज बताते हैं कि फिल्म में उनका किरदार कहानी के लिए काफी अहम हो सकता है। टीजर में विजय सेतुपति की भी झलक देखने तो मिली है।

खबरों के मुताबिक, ‘Slumdog 33 Temple Road’ की कहानी स्लम में रहने वाले लोगों की जिंदगी और उनकी परेशानियों पर आधारित है। फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े संघर्षों को दिखाया जाएगा।

फिल्म की स्टारकास्ट?

‘Slumdog 33 Temple Road’ में विजय सेतुपति और सम्युक्ता लीड रोल में हैं। तब्बू के अलावा विजय कुमार, जरीना वहाब, ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का लेखन और निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। म्यूजिक की जिम्मेदारी नेशनल अवॉर्ड विजेता संगीतकार हर्षवर्धन रामेश्वर ने संभाली है। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में पैन-इंडिया रिलीज किया जाएगा। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

Created On :   10 Aug 2026 3:04 PM IST

Tags

Next Story