Suniel Shetty Birthday: जिस होटल में पिता ने किया काम उसी के बने मालिक, 27 महीने में बैक टू बैक दिए थे 7 हिट्स, नेटवर्थ कर देगी हैरान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुनील शेट्टी 11 अगस्तको अपना 65वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर आपको उनके बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं। 90 के दौर में सिनेमा जगत में एंट्री करना और नाम कमाना बड़ा मुश्किल था, जब अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे स्टार्स स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेर रहे थे। उसी बीच सुनील ने अपने करियर की शुरुआत की थी। और एक्टर ने डेब्यू के बाद 27 महीने में लगातार 7 हिट फिल्मों की लाइनें लगा दी थी। इसके बाद से वो इंडस्ट्री में छा गए थे। उन्होंने डेब्यू के अगले साल ही हिट्स की लाइन लगा दी। वहीं जिस होटल में उनके पिता काम करते बाद में एक्टर ने वहीं हॉटल खरीदा और वे उसके मालिक बन गए।
यह भी पढ़े -धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा था, मुकेश ऋषि ने बताया सिंटा के सदस्यों ने आखिर क्यों दिया सामूहिक इस्तीफा?
सुनील शेट्टी फिल्मी करियर
सुनील शेट्टी ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘बलवान’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री के बाद हिट फिल्मों की लाइन ही लगा दी थी। सुनील शेट्टी ने डेब्यू के अगले साल ही साल 1993 में दो फिल्मों में काम किया। पहली ‘वक्त हमारा है’ और दूसरी ‘पहचान’ है। इन दोनों ही फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। ये सिलसिला यहीं नहीं रुका इसके बाद साल 1994 सुनील शेट्टी के लिए लकी साबित हुआ। उस साल अजय देवगन और रवीना टंडन स्टारर फिल्म ‘दिलवाले’ आई, जिसमें उनका सपोर्टिंग कैरेक्टर था लेकिन, इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।
27 महीने में बैक टू बैक दिए थे 7 हिट्स
साल 1994 में सुनील शेट्टी ने लगातार कई हिट फिल्मों में काम किया। ‘दिलवाले’ के बाद उन्होंने ‘अंत’ और ‘गोपी किशन’ जैसी दो सेमी हिट फिल्मों में काम किया। इन दोनों फिल्मों के साथ ही उनकी जबरदस्त हिट फिल्म ‘मोहरा’ को रिलीज किया गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन थे। फिल्म में सुनील शेट्टी का गाना ‘ना कजरे की धार’ हिट रहा था। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।
देखिए सुनील शेट्टी की बैक टू बैक हिट फिल्मों की लिस्ट-
बलवान (1992)- हिट
वक्त हमारा है (1993)- हिट
पहचान (1993)- हिट
दिलवाले (1994)- सुपरहिट
अंत (1994)- सेमी हिट
मोहरा (1994)- ब्लॉकबस्टर
गोपी किशन (1994)- सेमी हिट
जिस होटल में पिता ने किया काम उसी के बने थे मालिक
बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी के नाम केवल हिट फिल्में ही नहीं बल्कि कई उपलब्धियां हैं। हिट फिल्मों के साथ ही उन्होंने उस होटल को खरीद लिया था, जिसमें उनके पिता काम किया करते थे। उन्होंने इस बात का खुलासा खुद साल 2013 में अपने डेकोरेशन शोरूम के लॉन्च इवेंट में किया था। सुनील ने बताया था कि उन्होंने वह होटल खरीदकर पिता को गिफ्ट कर दिया था।
नेटवर्थ
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी सफल एक्टर होने के साथ ही एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। वो आज फिल्मों में कम नजर आते हैं लेकिन साइज बिजनेस से मोटी कमाई करते हैं। उनकी पूरे देश में फिटनेस सेंटर चेन है। इतना ही नहीं, वो पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम के प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं। उनके पास मुंबई में मिसचीफ के नाम से बुटीक चेन हैं। साथ ही वेंचर एस 2 रियलिटी नाम की रियल एस्टेट कंपनी भी चलाते हैं। कमाल की बात यह है कि आज वो मुंबई में कई रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं, जिससे अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। एक्टर 64 की उम्र में फिटनेस आइकन भी कहे जाते हैं। सुनील शेट्टी की बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 125 करोड़ है।
Created On :   10 Aug 2026 7:00 PM IST












