Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर बनारसी साड़ी में दिखी बेहद खूबसूरत, वेस्टर्न अटायर में भी ढाया कहर, यहां देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। चाहे कोई इवेंट हो या फंक्शन, वो हमेशा अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अब सारा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनके अलग-अलग लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।
सारा तेंदुलकर का एलिगेंट साड़ी लुक
सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में सारा पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका ये एलिगेंट लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा है।
सारा ने ऑफ-व्हाइट प्योर सैटिन सिल्क और ऑर्गेंजा सिल्क से तैयार कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज पहना है। इसे उन्होंने पेस्टल ग्रीन कत्थन सिल्क बनारसी हैंडलूम साड़ी के साथ पेयर किया है। साड़ी और ब्लाउज को तिल्फ़ी (Tilfi) ने डिजाइन किया है। वहीं, अपने लुक को और खास बनाने के लिए सारा ने गोलूभाई बडालिया डायमंड की स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग कफ ब्रेसलेट पहना है।
यह भी पढ़े -जब सिनेमा के महारथी पी. जयराज ने खो दी थी जीवनभर की जमा पूंजी, जिनके नाम दर्ज है लंबे फिल्मी करियर का रिकॉर्ड
ब्राइडल स्टाइल गाउन में चलाया जादू
आगे सारा ने व्हाइट ब्राइडल स्टाइल गाउन में भी तस्वीरें क्लिक करवाईं। वह इन तस्वीरों में वह केक खाती हुई भी दिखीं। यह ड्रेस उन पर खूब सूट कर रही थी।
हाथों में फूल लिए गाउन में दिए पोज
सारा ने व्हाइट ब्राइडल स्टाइल गाउन के अलावा एक अन्य गाउन में भी तस्वीरें क्लिक करवाईं। इसके साथ एक लॉन्ग क्रेप पहना था। हाथ में एक फूल लिए वह प्यारा सा पोज दे रही थीं।
यह भी पढ़े -अभिनेत्री लोपामुद्रा के घर चोरी के मामले में पुलिस ने बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया, 51 लाख रुपए बरामद
Created On :   10 Aug 2026 12:36 PM IST












